{"_id":"66c4e4c783e9b146fb0ab6c4","slug":"bandh-today-in-protest-against-classification-in-reservation-jind-news-c-199-1-sroh1006-121814-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में बंद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में बंद आज
Wed, 21 Aug 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। एससी-एसटी के आरक्षण में अलग से कोटा देने के फैसले के विरोध में बहुजन समाज पार्टी, आजाद समाज पार्टी और अनुसूचित वर्ग के संगठनों ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया है।
इस दौरान जिलाभर के बसपा और एएसपी के कार्यकर्ता और अनुसूचित जाति के संगठनों के लोग भारी तादाद में रानी तालाब पर एकत्रित होंगे। उसके बाद लघुसचिवालय तक शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा।
बसपा के प्रदेश महासचिव देशराज सरोहा और एएसपी के वरिष्ठ नेता संदीप बराह ने कहा कि आरक्षण में से आरक्षण देने से जातियों के लोगों में मनमुटाव बढ़ेगा। आरक्षण में क्रीमीलेयर भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा समाज को जातियों और धर्म में बांट ही रही है। अब भाजपा जातियों के बीच गहरी खाई बनाना चाहती है, ताकि समाज के लोग अपने लक्ष्य से भटक जाएं और आपस में उलझे रहे। उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों से भी आह्वान किया है कि वे सामूहिक तौर पर अवकाश लेकर प्रदर्शन में शामिल होकर भारत बंद का आह्वान करें।