फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bajrang dal set out in support of caa and nrc

सीएए और एनआरसी के समर्थन में बजरंग दल ने निकाली यात्रा

Sat, 04 Jan 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
bajrang dal set out in support of caa and nrc
सीएए और एनआरसी के समर्थन में निकाली गई यात्रा के साथ चलते डीएसपी धर्मवीर खर्ब व अन्य पुलिसबल। - फोटो : Jind
सीएए और एनआरसी के समर्थन में शुक्रवार को बजरंग दल ने शहर में यात्रा निकाली। इससे पहले जयंती देवी पार्क में सभा का आयोजन किया गया। यहां वक्ताओं ने सीएए और एनआरसी को देशहित में बताते हुए इसका विरोध करने वालों पर भी निशाना साधा। वहीं सभा के बाद प्रदर्शन जयंती देवी मंदिर के पास स्थिति मस्जिद के रास्ते निकालने की योजना बनाई गई। इससे प्रशासन की सासें फूल गईं। अधिकारियों ने बजरंग दल के नेताओं से मानमनोबर कर उन्हें रुपया चौक के रास्ते प्रदर्शन करने के लिए मनाया। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके बावजूद समर्थन यात्रा के दौरान डीएसपी कप्तान सिंह व डीएसपी धर्मवीर खर्ब के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

इस यात्रा के संयोजक प्रदेश प्रचार प्रमुख सुशील शास्त्री ने कहा कि देशहित व राष्ट्रहित में सरकार जो कदम उठाएगी उसका समर्थन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएए से प्रताड़ित हिंदू व सिखों के दिल में खुशी की लहर है। यहां विहिप के प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर ने सीएए व एनआरसी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वे देशद्रोह का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

जयति जयति हिंदू महान संगठन के प्रमुख अतुल चौहान ने कहा कि देश व धर्म के लिए देशद्रोहियों के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह शशि ने कहा कि भारत सरकार देशहित में जो कदम उठाएगी हम उनका खुलकर समर्थन करेंगे। इस मौके पर हरीश रामकली, दीपक लाठर, अजय मंगलपुर, सुखेंद्र, मनजीत बूरा, राकेश अहिरका, जितेंदर करसोला, अजय इंदौरा, सर्वेश घनघस, अशोक बीबीपुर, वकील पंडित, रामबूल मुआना, रिंकू नगूरां, शिवांश संदीप, गौरव पिंडारा, राहुल और जगदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान हुई जाम की स्थिति
यात्रा की भारी भीड़ शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई लघु सचिवालय पहुंची। इस दौरान जब यात्रा मुख्य बाजार व गोहाना रोड से निकली तो यहां जाम की स्थिति बन गई। गोहाना रोड पर एक लेन में यात्रा चल रही थी, जिसके चलते वाहन चालकों को दूसरी लेन में (गलत दिशा से) वाहन निकालने पड़े।

डीसी को सौंपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन
यात्रा के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें सीएए और एनआरसी का समर्थन किया गया।

 यात्रा के दौरान एक ही लेन से जाते वाहन।

यात्रा के दौरान एक ही लेन से जाते वाहन।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed