फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bahujan Student Welfare Assoc. Foundation day will be celebrated on 16th June

Jind News: बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसो. 16 जून को मनाएगी स्थापना दिवस

Tue, 11 Jun 2024 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bahujan Student Welfare Assoc. Foundation day will be celebrated on 16th June
10जेएनडी25-स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए निमत्रंंण देते हुए। संवाद
नरवाना। बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया की टीम की तरफ से 8वां स्थापना दिवस समारोह डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में 16 जून को मनाया जाएगा। टीम संस्थापक रोहताश मेहरा ने बताया कि उनकी टीम शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है और इस टीम ने 52 पुस्तकालय पूरे हरियाणा में खोलने में सहयोग किया है। टीम हर वर्ष प्रतिभावान छात्र-छात्रों को सम्मानित करती है ताकि बच्चों का रूझान शिक्षा की तरफ बढ़ता रहे। प्रदेश अध्यक्ष अमित बेलरखा ने बताया कि जिन छात्रों के 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत व यूजी, पीजी के छात्रों ने 65 प्रतिशत से अधिक नंबर प्राप्त किए हैं और जिन बच्चों ने पुस्तकालय में तैयारी करके नौकरी प्राप्त की है, उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप लोन, विक्रम मुवाल, मनदीप शिमला और जिला उपाध्यक्ष विक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed