फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Badal Jaye Agar Mali...the song received applause

Jind News: बदल जाए अगर माली...गीत पर तालियां बटोरीं

Tue, 02 Dec 2025 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Badal Jaye Agar Mali...the song received applause
01जेएनडी15 : गीत प्रस्तुति देते हुए गायक सचिन शर्मा। स्रोत संस्था।
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नरवाना। मिलन पैलेस में मुकेश यादगार समिति ने परिवार मिलन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन भार्गव ने किया। सत्र की शुरुआत में हाल ही में दिवंगत हुए प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसकी अध्यक्षता संरक्षक डॉ. एसके सिंगला ने की।
संजय चौधरी और सुदर्शन सिंगला ने समिति में जुड़े नए सदस्यों सीए अरुण बंसल, प्रमोद गोयल और नविंदु सिंगला का परिचय करवाया।
प्रेस प्रवक्ता गौतम गर्ग ने बताया कि गीतों की श्रृंखला में सुदर्शन सिंगला ने आपसे हमको बिछड़े हुए, प्रणीता मधोक ने आवाज दे कहां है, डॉ. एसके सिंगला ने बदल जाए अगर माली, गौतम गर्ग ने चांदी जैसा रंग है तेरा गाया। रमेश वर्मा ने ए जाने चमन, संजय चौधरी ने है अपना दिल तो आवारा और सचिन शर्मा ने आजकल याद कुछ और रहता नहीं गाकर माहौल को सुरमयी बना दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा विक्रम गोयल ने हमको सिर्फ तुमसे प्यार है, प्रमोद सिंगला ने तुझे सूरज कहूं या चंदा, अनुरोध गिरी ने और इस दिल में क्या रखा है, डॉ. भार्गव ने जब चली ठंडी हवा, बलजीत जांगड़ा ने चिट्ठी आई है, नरेश अरोड़ा ने जादू तेरी नजर, लवली ने सुरमई आंखों में, सुमित शर्मा ने हुजूर इस कदर भी, नैनिका ने मोह मोह के धागे व डॉ. शोभा–महेंद्र जांगड़ा ने तुमसे बना मेरा जीवन प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इस अवसर पर सतबीर शर्मा, अमरजीत मधोक, सुनीता नारंग, पुनीत जैन और मांगे राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed