{"_id":"67c4bd807965b3918b081463","slug":"baba-khatu-shyam-statue-was-established-with-much-fanfare-jind-news-c-199-1-jnd1002-130875-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धूमधाम से हुई बाबा खाटू श्याम प्रतिमा की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धूमधाम से हुई बाबा खाटू श्याम प्रतिमा की स्थापना
Mon, 03 Mar 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी30-बाबा खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान आयोजित कीर्तन में भाग लेते हुए
सफीदों। नगर की पुरानी अनाज मंडी स्थित सत्यनारायण मंदिर में हारे के सहारे बाबा श्याम खाटू प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा रविवार को धूमधाम से संपन्न हुई। कार्यक्रम का संयोजन मंदिर समिति के प्रधान राकेश गोयल भोला ने किया।
सुबह ही वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूजा अर्चना शुरू हो गई थी। उसके उपरांत विशाल हवन किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर समाज की सुख और शांति की कामना की।
इसके बाद बाबा श्याम खाटू प्रतीमा की मंदिर में स्थापना की गई। बाबा श्याम प्रतिमा का श्रृंगार विशेष रूप से दृशनीय था। श्रद्धालुओं ने हारे के सहारे बाबा श्याम की जय के गगनभेदी नारों से मंदिर को गुंजायमान कर दिया। वहीं श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के सम्मुख माथ टेकर मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं को 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में भजन प्रवाहकों ने बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया। मंदिर समिति के प्रधान राकेश गोयल ने कहा कि मंदिर में बाबा श्याम की प्रतिमा भव्य तरीके से स्थापना की गई है।
इस कार्यक्रम में लोगों की अगाध श्रद्धा देखने को मिली। इस प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चुलकाना धाम से ज्योति लाई गई थी। यह बाबा श्याम का मंदिर आध्यात्मिकता और श्रद्धा का एक बड़ा केंद्र बनेगा।