{"_id":"6935cf60a93935ba700593c9","slug":"awareness-was-raised-about-the-harmful-effects-of-drug-abuse-jind-news-c-199-1-sroh1009-145054-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ किया जागरुक
विज्ञापन
जींद। आर्य युवा समाज के तत्वावधान में देशभर में चल रहे नो नशा नेशन अभियान के तहत युवाओं और विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए सफीदों के रामलीला ग्राउंड में सौ कुंडीय हवन का आयोजन हआ।
इस दौरान युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूक किया। आयोजन डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति के प्रधान डॉ. पूनम सूरी और युवा आर्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के नेतृत्व में कलीराम डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य विकास कुमार, ओम आयुर्वेद सफीदों के संचालक व नगर पालिका प्रधान संजय अदलखा, आचार्य धर्मदेव ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। सभी उपस्थित लोगों ने नो नशा नेशन की शपथ ली। हवन के समापन पर धर्मदेव ने सभी युवाओं, अध्यापकों व शहरवासियों से नशामुक्त समाज अभियान का आह्वान किया। संवाद