फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Awareness created about prevention of mosquito borne diseases

Jind News: मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर किया जागरूक

Fri, 25 Jul 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 25 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Awareness created about prevention of mosquito borne diseases
24जेएनडी03-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंधवीखेड़ा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बारिश के मौसम में होने वाली मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला सलाहकार डॉ. रणधीर मताना ने कहा कि जींद खंड समन्वयक दिनेश मलिक ने गांव सिंधवी खेड़ा के सरकारी स्कूल में, नरवाना के खंड समन्वयक सुरेंद्र नरवाल ने बिधराना के स्कूल और आंगबाड़ी में, पिल्लूखेड़ा के खंड समन्वयक सुरेंद्र दुग्गल ने गांव बनिया खेड़ा में, जुलाना के खंड समन्वयक सोमलता सैनी ने शामलो खुर्द में, उचाना के खंड समन्वयक कुशल शर्मा ने गांव खापड़ व खंड समन्वयक ईश्वर सिंह ने अलेवा और बलवान सिंह ने सफीदों में अभियान चलाया हुआ है।
मताना ने कहा कि डायरिया और मलेरिया की बीमारी दूषित जल के उपयोग, खराब हुई खाद्य सामग्री के उपयोग, मच्छर, मक्खी से होती है। इससे बचने के लिए सभी को स्वच्छ पेयजल उपयोग करना चाहिए। खासकर बरसात के दिनों में पानी को उबालकर और ठंडा करके पीना चाहिए।
विज्ञापन

खाने-पीने की सभी खाद्य सामग्री को ढक कर रखें और अपने घरों के आस पास पानी को जमा नहीं रहने दें जिससे मच्छर पनपते हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल संरक्षण के लिए सभी विद्यार्थी अपने पेयजल नलों पर टेप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंधवी खेड़ा की प्राचार्य सुनीता मलिक, स्टाफ अनिल कुमार, मोना, सुमन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed