फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Auto union hikes fares, now it will cost Rs 30 from the new bus stand to the railway station

Jind News: ऑटो यूनियन ने बढ़ाया किराया, अब नए बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन लगेंगे 30 रुपये

Sun, 30 Aug 2026 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Auto union hikes fares, now it will cost Rs 30 from the new bus stand to the railway station
फोटो 29जेएनडी14-नए किराया सूची के बारे में जानकारी देते ऑटो यूनियनों के पदा​धिकारी। स्रोत सदस्य
जींद। हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन और बजरंग बली ऑटो ई-रिक्शा कल्याण समिति ने ऑटो के किराये में बढ़ोतरी कर दी है। दोनों यूनियनों की संयुक्त बैठक में नए किराये की सूची जारी की गई।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड से राजकीय कॉलेज तक विद्यार्थियों के लिए दस रुपये किराया निर्धारित किया गया है। वहीं अन्य स्थानों के लिए 20 रुपये किराया लिया जाएगा। शहर के सभी बाईपास से बाईपास तक सफर करने पर 30 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से नए बस स्टैंड तक ऑटो का किराया 30 रुपये होगा। इसी तरह नए बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए भी 30 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक 40 रुपये किराया लिया जाएगा। शहर में विशेष किराये के तहत अधिकतम 150 रुपये निर्धारित किए गए हैं। यह किराया एमएलसी एरिया के लिए लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिव्यांग और दृष्टिहीन यात्रियों के लिए ऑटो में सफर निशुल्क रहेगा। इसके अलावा ऑटो चालकों से अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने और बिना कागजात के वाहन सड़क पर नहीं चलाने का आह्वान किया गया। यूनियन की ओर से पिछले किराये की सूची भी जारी की गई है, जिससे नए और पुराने किराये की तुलना की जा सके।

मनमाना किराया लेने पर 500 रुपये जुर्माना
ऑटो चालकों को निर्धारित किराये से कम या अधिक किराया नहीं लेने की हिदायत दी गई है। नियमों का उल्लंघन कर कम या अधिक किराया लेने वाले चालक पर यूनियन की ओर से 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

वर्जन
शहर की दोनों ऑटो यूनियनों ने किराये में बढ़ोतरी कर दी है, जोकि एक सितंबर से लागू होगा। नए किराया सूची में विद्यार्थियों के साथ-साथ दिव्यांग और दृष्टिहीन लोगों को भी राहत दी गई है। -विजय दलाल, प्रदेशाध्यक्ष, ऑटो रिक्शा यूनियन हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article