फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Auto parking started in bus stand, fee fixed at Rs 50 for 12 hours

Jind News: बस स्टैंड में ऑटो पार्किंग शुरू, 12 घंटे की 50 रुपये फीस निर्धारित

Sat, 06 Sep 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Auto parking started in bus stand, fee fixed at Rs 50 for 12 hours
05जेएनडी05-बस स्टैंड परिसर में बनी पार्किंग के अंदर खड़े ऑटो। संवाद
जींद। बस स्टैंड परिसर में पार्किंग गेट के प्रवेश द्वार के पास 25 से 30 ऑटो की पार्किंग बनाई गई है जिसकी पार्किंग फीस 12 घंटे के लिए 50 रुपये निर्धारित की है। चालक सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक पार्किंग में ऑटो खड़ा कर सकते हैं। अभी 15 से 20 ऑटो प्रतिदिन खड़े होते हैं
विज्ञापन

एक सितंबर से इस पार्किंग को 40 हजार रुपये प्रति महीना व 18 प्रतिशत जीएसटी पर मार्च 2028 तक ठेके पर दिया है। वहीं पार्किंग संचालक जगतराम का कहना है कि उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से पार्किंग जगह को समतल व कर्मचारियों के लिए कमरा बनाने की मांग की थी।
विज्ञापन

इसके अलावा गेट पर एक पुलिसकर्मी की भी ड्यूटी लगाई जाए। इससे गेट के बाहर मुख्य द्वार पर जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं सड़क दुर्घटनाएं होने की संभावना भी कम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2013 में पिडारा के पास नए बस अड्डे की घोषणा तत्कालीन सरकार में हुई थी। 2015 में इस पर काम शुरू हुआ और 2020 में बनकर यह तैयार भी हो गया। मार्च 2022 में बस स्टैंड शुरू हुआ था। इसके प्रथम तल पर महाप्रबंधक कार्यालय, चालक-परिचालकों के लिए डोर मैटरी जैसी सुविधाएं हैं तो भू तल पर एक पुलिस पोस्ट, रेस्टोरेंट, एक क्लाक रूम, 15 दुकानें महिला प्रतिक्षा कक्ष व एटीएम बूथ बनाए गए हैं। बसों के 18 बूथ बनाए गए हैं।

वर्जन
बस स्टैंड के पार्किंग गेट के पास ऑटो चालकों के लिए जगह निर्धारित हुई है। यहां ऑटो खड़ा होने पर बस स्टैंड के गेट के बाहर ऑटो व अन्य निजी वाहन चालकों की भीड़ से छुटकारा मिलेगा और यात्रियों को भी सुविधा रहेगी। -राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed