फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   auto news

शहर की सड़कों से हटेंगी 800 ऑटो

Fri, 04 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Fri, 04 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
शहर को जाम से मुक्ति दिलवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार किया गया ऑटो को सम-विषम संख्या में चलाने के प्लान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इस प्लान के सफल होने के बाद शहर में जाम का कारण बन रही बाहरी तथा बिना नंबरों वाली लगभग 800 ऑटो सड़कों से हटेंगी। इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा खाका तैयार किया जा रहा है। खाका तैयार होने के बाद शहर में सिर्फ जींद के नंबरों वाली ऑटो ही चल पाएंगी। यातायात पुलिस द्वारा बाहर के नंबरों वाली ऑटो को शहर में चलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा सभी ऑटो के कागजात के आधार पर रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। अभी तक यातायात पुलिस दो हजार ऑटो में से 400 ऑटो का रिकार्ड तैयार कर चुकी है। इस अभियान को पूरा होने में यातायात पुलिस को अभी एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन


इस तरह फर्जी ऑटो पर लगेगी लगाम
यातायात पुलिस द्वारा ऑटो यूनियन की मदद से फर्जी ऑटो पर लगाम लगाने की पूरी तैयारी की जा रही है। इस समय शहर में दो हजार के करीब ऑटो चल रही है। यातायात पुलिस द्वारा इन सभी ऑटो के कागजातों की जांच कर ऑटो चालकों से आईडी प्रूफ लेकर कंप्यूटर में उनका पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। अभी तक यातायात पुलिस 400 ऑटो के कागजातों की जांच कर उनका रिकॉर्ड तैयार कर चुकी है। ऑटो का पूरा रिकार्ड तैयार होने के बाद यातायात पुलिस द्वारा बाहर के नंबरों तथा बिना नंबरों वाले ऑटो को शहर में चलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन


25 ऑटो के किए चालान, तीन को किया इंपाउंड
जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए ऑटो को सम-विषम संख्या में चलाने के प्लान को सख्ती से लागू करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बिना नंबर के चलने वाले ऑटो के चालान किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस द्वारा 25 ऑटो चालकों के चालान किए गए तथा बिना कागजों के चल रही तीन ऑटो को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवी सिंह, एसएचओ, यातायात पुलिस

चार प्वाइंटों पर 16 पुलिस कर्मी दे रहे हैं ड्यूटी
ऑटो को सम-विषम संख्या के आधार पर चलाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा शहर में चार प्वाइंट बनाए गए हैं। इनमें देवीलाल चौक, बस स्टैंड के पास, पटियाला चौक तथा रुपया चौक पर नाके लगाए गए हैं। प्रत्येक नाके पर चार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

डीसी से मिलकर ऑटो के रूट करवाएंगे तैयार
यूनियन द्वारा यातायात पुलिस के साथ मिलकर सभी ऑटो का रिकार्ड तैयार करवाया जा रहा है। बिना नंबरों वाली ऑटो को शहर में नहीं चलने दिया जाएगा। ऑटो की संख्या को देखते हुए यह रिकॉर्ड तैयार करने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा। रिकॉर्ड तैयार होने के बाद ऑटो चालकों से बातचीत कर डीसी से मुलाकात कर ऑटो के रूट तैयार करवाए जाएंगे। क्योंकि सम-विषम के आधार पर तो माह में सिर्फ 15 दिन ही ऑटो चल पाएंगी। इससे ऑटो चालक न तो समय पर ऑटो की किस्त चुका पाएंगे और न ही सही तरीके से उनके परिवार का गुजारा हो पाएगा।
विजय दलाल, प्रधान ऑटो यूनियन

जाम से मिली निजात
ऑटो की बढ़ती संख्या के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे शहर की सड़कों पर निकलना भी मुश्किल हो गया था। ऑटो के सम-विषम चलाने से वाहन चालकों को जाम से निजात मिली है। शहर की सड़कें अब खुली-खुली नजर आ रही हैं।
कपिल, स्थनीय निवासी

दुर्घटनाओं में आएगी कमी
शहर में ऑटो की संख्या ज्यादा होने के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती थी। वहीं ऑटो चालकों द्वारा यातायात नियमों की पालना नहीं किए जाने के कारण ऑटो चालक दुर्घटनाओं को भी अंजाम देते थे। ऑटो की संख्या कम होने से सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

कृष्ण कुमार, स्थानीय निवासी  

अच्छा है प्रशासन का कदम
शहर में ज्यादातर ऑटो बिना कागजों के चलती थी और इनमें से ज्यादातर ऑटो चालक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों को भी पूरा नहीं करते थे। ऑटो से निकलने वाले जहरीले धूएं से शहर का वातावरण भी जहरीला हो रहा था। जिला प्रशासन से ऑटो के चलने के लिए नए नियम बनाकर एक अच्छी पहल की है। जिला प्रशासन का यह कदम सराहनीय है।
सुशील, स्थानीय निवासी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed