फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Auto issue

ऑटो की सम-विषय संख्या पर प्रशासन सख्त

Thu, 03 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Thu, 03 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Auto issue

शहर की सड़कों को जाम से मुक्ति दिलवाने के लिए जिला

विज्ञापन
प्रशासन द्वारा बनाई गई योजना पर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को सम संख्या के दिन चलने वाले विषम संख्या के 65 से अधिक ऑटो के चालान किए गए, जबकि कागज नहीं होने पर करीब आधा दर्जन ऑटो को जब्त किया गया है।

कुछ दिन पहले ही डीसी विनय सिंह ने शहर के ऑटो संचालकों से मिलकर सम-विषय नंबर के आधार पर ऑटो चलाने की योजना बनाई थी। इसके तहत सम तारीखों में वे ऑटो चलाई जानी हैं, जिसने पंजीकरण नंबर का पिछला अंक सम है। वहीं, विषम अंक वाले ऑटो विषम तारीखों में ही चलेंगे।

मंगलवार से शुरू हुई योजना का पहले दिन कुछ ऑटो चालकों ने विरोध किया था, लेकिन बुधवार को कोई विरोध नहीं हुआ। इसके चलते शहर की सड़कों पर भीड़ अन्य दिनों के मुकाबले कम नजर आई।

बिना नंबर के चल रहे ऑटो पर पुलिस की बुधवार को कड़ी नजर रही। इसके तहत शहर में कई स्थानों पर नाकेबंदी की गई। पुलिस ने ऐसे ऑटो के चालान काटे, जो दो तारीख को विषम नंबर के साथ चल रहे थे। शहर के रानीतालाब चौक, बस स्टैंड के पास व मिनी बाईपास पर आने वाले सभी ऑटो की जांच की गई।

मिलेगी राहत
हालांकि ऑटो आम लोगों की जरूरत है, लेकिन अधिक संख्या के कारण दिक्कत हो रही है। ऑटो चालकों को भी पर्याप्त यात्री नहीं मिल पाते और वे खाली ही चलते रहते हैं। नई व्यवस्था कारगर सिद्ध होगी।
सुखबीर सिंह, हुडा कॉम्प्लेक्स

प्रदूषण पर लगेगी रोक
प्रशासन द्वारा बनाई गई योजना से प्रदूषण पर भी रोक लगेगी। करीब 1500 ऑटो रिक्शा बंद होने से प्रतिदिन जलने वाला सैकड़ों लीटर डीजल बचेगा और इससे निकलने वाला धुआं भी कम होगा।
धर्मवीर, अर्बन एस्टेट निवासी

विषम नंबर के साथ चल रहे ऑटो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जो ऑटो अपने नंबर के अनुसार नहीं चलेगा, उसका चालान होगा। वहीं, जिसके पास कागजात नहीं होंगे, उन्हें जब्त किया जाएगा। बुधवार को करीब 65 ऑटो के चालान हुए हैं और आधा दर्जन जब्त किए गए हैं।
देवी सिंह, यातायात थाना प्रभारी।

यह व्यवस्था लोगों के लिए है। ऑटो की अधिक भीड़ से जहां लोगों को दिक्कत हो रही है, वहीं ऑटो चालकों चालकों को भी खाली घूमना पड़ रहा है। इससे उनको भी फायदा होगा और लोगों को भी राहत मिलेगी।
विनय सिंह डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed