{"_id":"602166208ebc3e6ffe794d80","slug":"auto-hit-by-tractor-trolley-collision-jind-news-rtk594421027","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रजवाहे में पलटा ऑटो, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रजवाहे में पलटा ऑटो, एक की मौत
विज्ञापन
महेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : Jind
सफीदों। गांव हाट से सींक रोड पर रविवार रात करीब 10 बजे गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो अंनियंत्रित होकर रजवाहे में पलट गया। हादसे में पानीपत जिले के गांव पथरी निवासी 47 वर्षीय महेंद्र की मौत हो गई जबकि अलीम व राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सोमवार को सफीदों के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, घायलों का उपचार जारी है।
पुलिस को दी शिकायत में पथरी निवासी राजेश ने बताया कि वह रात को लगभग दस बजे हाट गांव से सींक की तरफ से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में तेज स्पीड से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। इससे चालक का ऑटो से संतुलन बिगड़ गया और ऑटो रजवाहे में जा पलटा। हादसे में महेंद्र की मौत हो गई, जबकि वह और सलीम घायल हो गए। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वहीं दूसरी तरफ गांव बड़ौद के श्मशान घाट के पास स्कूटी चालक ने करीब 55 वर्षीय महिला को टक्कर दे मारी। गंभीर रूप से घायल गांव बसीनी निवासी मूर्ति देवी को सफीदों के निजी अस्पताल में लाया गया। महिला के सिर व पैर में अधिक चोटें होने की वजह से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रैक्टर की टक्कर से रजवाहे में गिरकर क्षतिग्रस्त हुआ ऑटो। - फोटो : Jind
विज्ञापन