{"_id":"652adeb25a4570163a0e2224","slug":"auto-collides-with-car-driver-dies-jind-news-c-199-1-sroh1007-7244-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार से टकराया ऑटो, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार से टकराया ऑटो, चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। दिल्ली-पटियाला हाईवे पर शुक्रवार रात गांव में सवारी छोड़कर लौट रहा ऑटो की एक कार से टकरा गया जिससे ऑटो चालक राजकुमार (56) निवासी रेलवे कॉलोनी नई बस्ती फरैण रोड नरवाना की मौत हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक राजकुमार के बेटे संदीप ने बताया उसके पिता राजकुमार उर्फ राजू ऑटो चलाते थे। शुक्रवार रात को उसके पिता गांव लोधर में कुछ लोगों को छोड़कर वापस आ रहे थे। जब वह गांव डूंमरखां खुर्द के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। इसमें ऑटो गड्ढे में जा गिरी और उसके पिताजी सड़क पर जा गिरे, जिससे उनको काफी चोट आई। अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे संदीप की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।