फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Aunt's stolen jewelry with partner to drink smack

स्मैक पीने के लिए साथी के साथ मिलकर चाची के चुराए जेवरात

Mon, 15 Feb 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Aunt's stolen jewelry with partner to drink smack
पुलिस की गिरफ्त में चोरी की वारदात को अंजाम देने के दोनी आरोपी। - फोटो : Jind
मलिकपुर गांव में सात फरवरी को चाचा के परिवार के सभी सदस्यों के शादी समारोह में जाने के बाद भतीजे ने स्मैक पीने के लिए साथी के साथ मिलकर मकान का ताला तोड़कर चाची के सोने के जेवरात चोरी किए थे। उसने सोने के तीन कड़े, सोने की पांच चूड़ी, एक सोने का टीका, सोने के दो हार, सोने का एक जुगनी सेट, पांच सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, सोने के दो दो झुमके, दो बाले और टॉप्स चोरी करने के दो आरोपियों मलिकपुर निवासी युवराज उर्फ युवी, असंध के चौगामा निवासी अमृतपाल सिंह को सीआईए ने वारदात के छह दिन बाद गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सफीदों सदर थाना पुलिस को सात फरवरी को मलिकपुर निवासी रमनजीत ने शिकायत दी कि वह एक शादी समारोह में गई हुई थी। जब शाम को वापस आई तो उसके घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। अलमारी से लैपटॉप, सोने के तीन कड़े, सोने की पांच चूड़ी, एक सोने का टीका, सोने के दो हार, सोने का एक जुगनी सेट, सोने की पांच अंगूठी, सोने की एक चेन, सोने के दो झुमके, दो बाले व टॉप्स गायब थे। सफीदों सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। 13 फरवरी को पुलिस प्रेजेंट्स डे के दौरान सीआईए की टीम इंचार्ज मनोज वर्मा के नेतृत्व में सफीदों में ड्यूटी दे रही थी। इसी दौरान उनको चोरों के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने सफीदों के मलिकपुर में हुई चोरी को कबूल लिया। सीआईए ने चोरी हुए जेवरात व लैपटॉप को बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

स्मैक पीने के आदी हैं युवी और अमृतपाल
युवराज उर्फ युवी तथा अमृतपाल सिंह स्मैक पीने के आदी हैं। युवराज को पता था कि उसका चाचा अपने परिवार के साथ किसी शादी समारोह में गया है। इस दौरान नशे के लिए उसने अमृतपाल को जानकारी देकर बुलाया और मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी किए सामान को बेचने की थी तैयारी
दोनों आरोपी मकान से चोरी किए जेवरात को बेचने की फिराक में थे। इससे पहले ही सीआईए टीम के हाथों चढ़ गए। इसमें इन दोनों पर पहले भी चोरी व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

दस लाख कीमत है गहनों की
युवराज उर्फ युवी तथा अमृतपाल को चोरी के आरोप में 13 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। इनसे चोरी किए सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं। जिनकी कीमत लगभग दस लाख रुपये थी। रविवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया।
मनोज वर्मा सीआईए इंचार्ज जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed