फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Aunt and nephew died, three injured, one woman referred to PGI

Jind News: बुआ और भतीजे की हुई मौत, तीन घायल, एक महिला पीजीआई रेफर

Mon, 24 Feb 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aunt and nephew died, three injured, one woman referred to PGI
23जेएनडी53: दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आते हुए।
जींद। राजस्थान से हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार की नेशनल हाईवे 152-डी पर कार पिकअप से टकरा गई। इसमें कार सवार पांच लोगों में से एक बुजुर्ग महिला व उसका भतीजे की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक महिला को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन

राजस्थान के मकराना गांव निवासी रामकिशोर के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। वह पिता की अस्थि विसर्जन के लिए परिवार के साथ जिसमें उसकी 36 वर्षीय पत्नी रूचि, सात वर्षीय बेटा शिवांश, 60 बुआ विद्या देवी और अंजू के साथ हरिद्वार के लिए निकले थे। रविवार सुबह घर से चलने के बाद नारनौल के पास से रामकिशोर नेशनल हाईवे 152-डी पर चढ़ा। जब वह पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र में जामनी के पास हाईवे पर टायर पंक्चर के कारण खड़ी पिकअप गाड़ी में उनकी कार पीछे से जा घुसी। इसमें पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाइवे एंबुलेंस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में जींद पहुंचाया। चिकित्सकों ने रामकिशोर और उसकी बुआ अंजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि विद्या को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रूचि, शिवांश को भी चोटें आई है। घायल रूचि ने बताया कि उसके ससुर की मौत हो गई थी, इसलिए अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। जामनी के पास हादसा हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के शव को नागरिक अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed