फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attention Meerut... Two accused arrested in ITI instructor murder case

Jind News: मेरठ के ध्यानार्थ...आईटीआई अनुदेशक हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 11 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Attention Meerut... Two accused arrested in ITI instructor murder case
 10जेएनडी06-खकरभूरा गांव में आईटीआई अनुदेशक की हत्या करने के पकड़े गए दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त।
जींद। तारखा-खरकभूरा रोड पर छह नवंबर रात को पीट-पीटकर की गई आईटीआई अनुदेशक की हत्या मामले में पुलिस ने गांव के ही अजय और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उनको दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

48 वर्षीय ओमप्रकाश शामली (उत्तर प्रदेश) स्थित आईटीआई में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थे। दो दिन पहले ही वह छुट्टी पर गांव आए हुए थे। छह नवंबर देर शाम वह बाइक पर तारखा रोड स्थित खेत में काम करने गए थे। रात को परिजनों को सूचना मिली कि तारखा से खरकभूरा रोड पर होटल के पास सड़क किनारे ओमप्रकाश का शव पड़ा है।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया था कि परिवार के ही अजय, सुनील और तीन-चार अन्य लोगों ने मिलकर उनकी लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में अजय, सुनील और अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना उचाना जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि रिमांड पर आरोपी से अन्य जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed