फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attention Hisar) Five people including a bank manager drank alcohol with a customer and then stole Rs 9.90 lakh.

Jind News: हिसार के ध्यानार्थ) बैंक मैनेजर समेत पांच ने ग्राहक के साथ पी शराब फिर 9.90 लाख चुराए

Sat, 25 Apr 2026 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Attention Hisar) Five people including a bank manager drank alcohol with a customer and then stole Rs 9.90 lakh.
जींद। ग्राहक को शराब पिलाकर 9.90 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में उचाना पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एएसआई अनिल कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हिसार जिला के गांव बीड़ बबरान निवासी अजय कुमार ने एफआईआर में बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ बडोदा उचाना में है। बैंक के मैनेजर मोनिल बंसल को वह पिछले सात-आठ माह से जानता है। उसने बताया कि वह दो महीने पहले तक मैनेजर की कार चालक भी था।
विज्ञापन

अजय ने बताया कि उसने 23 अप्रैल सुबह मैनेजर मोनिल को फोन किया कि उसे 9.90 लाख रुपये खाते से निकालने हैं। दोपहर बाद मैनेजर ने फोन किया कि नकदी का इंतजाम हो गया है पांच बजे के आसपास रुपये लेने आ जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह लगभग छह बजे उचाना पहुंचा। उसने अपने नाम का चैक काउंटर पर दिया। उसके बाद मोनिल ने रुपये गिनवाए और बैग वहीं काउंटर पर रखकर बैंक के ऊपर वाले कमरे में चलने को कहा।
अनिल ने बताय कि इसके बाद वह दोनों ऊपर चले गए और उसके बाद कुलदीप रुपये का बैग ऊपर लेकर आया और वहीं कमरे में रख दिया। अजय ने बताया कि इसके बाद वह, मोनिल, कुलदीप, नरेश, मुकेश, अनिल के साथ छत पर बैठकर शराब पीने लगा।
शराब पीने के बाद सभी ने ढाबे पर खाना भी खाया। खाना खाने के बाद वह कुलदीप तथा मोनिल के साथ बैंक पहुंचा। कुछ देर बाद उसने ऊपर जाकर बैग देखा तो नहीं मिला। इसके बाद बैंक मैनेजर मोनिल को बताया कि उसे पैसों वाला बैग नहीं मिल रहा है।
उन्होंने बैंक खोलकर छानबीन की और कैमरे चैक किए। जब उसने मोनिल को डायल 112 पर कॉल करने के लिए बोला तो उसने कहा कि उसे नरेश (बैंक कैशियर) पर शक है। फिर उसने मुकेश को भी फोन किया।

फिर दोबारा डायल 112 पर फोन करने पर मोनिल ने उसे कहा कि तुम सुबह अपने परिवारजनों के साथ नरेश के घर जाओ और उससे पूछताछ करो। उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। इसके बाद पुलिस की गाडी घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में मोनिल, कुलदीप, नरेश, मुकेश और अनिल के खिलाफ राशि चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed