{"_id":"631a3b0b376167347a46a2b5","slug":"attempted-theft-in-the-bank-when-the-alarm-rang-the-thieves-ran-away-jind-news-rtk6574691125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में चोरी का प्रयास, अलार्म बजा तो भाग गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में चोरी का प्रयास, अलार्म बजा तो भाग गए चोर
विज्ञापन
जींद। अलेवा गांव में बुधवार रात चोरों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में सेंधमारी कर चोरी करने का प्रयास किया। सेफ्टी अलार्म बजने से बैंक स्टाफ के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान चोर वहां से फरार हो गया। बैंक मैनेजर की शिकायत पर अलेवा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की कोशिश करने, तोड़ फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसबीआई एटीएम केबिन में बुधवार को गार्ड बलजीत सिंह तैनात था। मध्य रात्रि के बाद बैंक का सुरक्षा अलार्म बजा, जिस पर उसने अलार्म बजने के बारे में बैंक मैनेजर तथा पुलिस को सूचित किया। जब तक स्टाफ तथा पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक चोर फरार हो चुके थे। छानबीन के दौरान सामने आया कि चोर बैंक के पीछे रोशनदान से अंदर घुसे थे और स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचने में कामयाब हो चुके थे। इससे पूर्व वे स्ट्रॉन्ग रूम से छेड़छाड़ करते तो बैंक का सुरक्षा अलार्म बज उठा, जिसके बाद चोर बगैर वारदात को अंजाम दिए भाग निकलने में कामयाब हो गए। बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरों में चोरों की संख्या दो दिखाई दे रही है। अलेवा थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर आयुषी सिंघल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की कोशिश करने, तोड़फोड़ करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
चोर रोशनदान के रास्ते बैंक के अंदर दाखिल हुए। इससे पूर्व वह वारदात को अंजाम देते बैंक का सुरक्षा अलार्म बज उठा। इसके बाद चोर भाग निकलने में कामयाब हो गए। बैंक से सीसीटीवी फुटेज लेकर उन्हें खंगाला जाएगा। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बीरबल, थाना प्रभारी, अलेवा