फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attempt to kidnap a girl from the canal, villagers handed over the accused to the police

Jind News: नहर से बच्ची के अपहरण का प्रयास, आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Thu, 29 Aug 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 29 Aug 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a girl from the canal, villagers handed over the accused to the police
नरवाना । बेलरखां गांव में बच्ची का अपहरण करने के प्रयास का मामला सामना आया है। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पहले तो पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। सदर पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ने पहले भी एक बच्ची के अपहरण का प्रयास किया था।
विज्ञापन


बेलरखां गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपनी पत्नी व 3 वर्षीय बेटी के साथ गांव में नहर पर गया हुआ था। वह नहर के दूसरी तरफ नहा रहा था और दूसरी तरफ उसकी पत्नी तीन वर्षीय बेटी को लेकर नहर पर कपड़े धो रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसकी पत्नी को धक्का देकर उसकी बेटी का अपहरण करने की कोशिश करने लगा। जब उसका पीछा किया तो पास में ही बच्चियों को खेतों की तरफ फेंक दिया और भागने की कोशिश करने लगा, ग्रामीणों की सहायता से उसने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। इस मामले में दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया है। मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है। आरोपी को कैसे और किसलिए पकड़ा है, यह स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप सिंह थाना प्रभारी सदर नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed