फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attempt to hit liquor contractor with car

Jind News: शराब ठेकेदार को गाड़ी से टक्कर मारने का प्रयास

Mon, 29 Jul 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 29 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Attempt to hit liquor contractor with car
जींद। पिंडारा गांव में एक होटल के नजदीक शराब ठेकेदार के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव खरकरामजी निवासी वीरेंद्र उर्फ बिंद्र ने कहा कि उसने साथियो के साथ हिस्सेदारी में गांव पिंडारा के पास खेत में शराब ठेका खोल रखा है। 27 जुलाई को शाम लगभग छह बजे ठेके के पास एक निजी होटल के आगे गाड़ी पार्क करके फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान एक गाड़ी में नौ-दस युवक बैठे थे। इन्होंने उसे टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश की। इस पर साइड में कूद गया। होटल के एक कमरे में घुसकर दरवाजा बंद करने लगा तो 15-16 अज्ञात युवक दरवाजे को धकेलकर कमरे में घुस गए और मारपीट की। वह किसी तरह अपने आप को छुड़वाकर होटल से अपने ठेके में घुस गया। अंदर से गेट बंद कर लिया। युवकों ने ठेके के जाल को तोड़ने की कोशिश की। शोर पर आसपास के लोगों को आते देख युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एएसआई रणबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed