{"_id":"66577e57660931cff1005994","slug":"attack-on-young-man-working-in-the-fields-with-sticks-and-weapons-jind-news-c-199-1-sroh1006-117711-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खेत में काम कर रहे युवक पर लाठी और हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खेत में काम कर रहे युवक पर लाठी और हथियार से हमला
Thu, 30 May 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 30 May 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
जुलाना। गढ़वाली गांव में युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गढ़वाली गांव निवासी मंजीत ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मई को वह खेत मेें काम कर रहा था। इस दौरान उसके चाचा का लडक़ा मोहित, मोहित की पत्नी, मोहित की मां ओमपति) और दीपांशु ने उस पर लाठी तथा तेजधार हथियार से हमला कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी एक एकड़ पर भी कब्जा कर लिया। जुलाना थाना पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ हमला करने तथा धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद