फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attack on uncle and son sitting in the field, tractor set on fire

Jind News: खेत में बैठे ताऊ और बेटे पर हमला, ट्रैक्टर में लगाई आग

Fri, 24 Nov 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 24 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Attack on uncle and son sitting in the field, tractor set on fire
जींद। ढाठरथ गांव के खेतों में बैठे ताऊ और उसके बेटे पर दो कार सवार लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने खेत में खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी, जिससे ट्रैक्टर जलकर राख हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में भागखेड़ा गांव निवासी युवती सुखविंद्र, राजबाला और कर्नल को नामजद कर कई अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ढाठरथ गांव निवासी विवेक ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 नवंबर को वह और उसका ताऊ सुखपाल अपने खेत में बने बरामदे में बैठे हुए थे तभी दो गाड़ियों में सवार होकर आठ-दस लोग आए। नजदीक आने पर देखा कि उनमें भागखेड़ा गांव निवासी सुखविंद्र, राजबाला और कर्नल थे तथा बाकियों को वह पहचान नहीं पाया। उन्होंने आते ही उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने उनके ट्रैक्टर पर हमला कर उसे तोड़ दिया तथा उसमें आग लगा दी, जिससे वह जलकर राख हो गया। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सुखविंद्र, राजबाला और कर्नल को नामजद कर पांच-सात लोगों के खिलाफ हमला करने, आगजनी करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed