फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Assurance of resolution of demands, protest postponed

Jind News: मांगों के समाधान का आश्वासन, धरना स्थगित

Sat, 21 Dec 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Assurance of resolution of demands, protest postponed
कार्यवाहक सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया के साथ बैठक करते एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत : अस्पताल प्रशासन
जींद। प्रशासन की तरफ से कर्मचारियों की मांगों का समय पर समाधान करने का आश्वासन मिलने पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की तरफ से 23 दिसंबर को प्रस्तावित रोष प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यवाहक सिविल सर्जन डाॅ. पालेराम कटारिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य प्रशासन व बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में एलटीसी व एसीपी के मामलों सहित सभी समस्याओं का समाधान करने के आश्वासन के बाद एसोसिएशन ने रोष प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन जिला प्रधान प्रदीप लाठर ने बताया कि सीएमओ ने बताया कि एलटीसी के लिए 16 लाख रुपये का बजट लेखा शीर्ष 2011 तथा 18 लाख रुपये का बजट लेखा शीर्ष 2210 में प्राप्त हो गया है। सभी पात्र कर्मचारियों को एलटीसी का भुगतान समय पर करवा दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों ने अभी तक एलटीसी के लिए अपना आवेदन नहीं दिया है वह कर्मचारी तुरंत आवेदन कर दें। इसके अलावा जिन कर्मचारियों के एसीपी के मामले सिविल सर्जन कार्यालय पर लंबित है उनका एक सप्ताह में समाधान कर दिया जाएगा। जो मामले निदेशालय पर लंबित हैं, उनके लिए स्मरण पत्र भेजने के अलावा कार्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर निजी रूप में फालोअप किया जाएगा। जिले में कार्यरत महिला एवं पुरुष एमपीएचडब्ल्यू को इंटरनेट युक्त सिम व लैपटॉप टैब की सुविधा प्रदान दी जाएगी। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व एचडब्ल्यूसी का समय 10 बजे से शाम 6 बजे के बजाय ग्रामीण स्तर पर स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उपस्वास्थ्य केंद्र की सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक करने के लिए मिशन निदेशक को सिफारिश भेजी जाएगी। कार्यक्रमों की रिपोर्ट ऑनलाइन करने के लिए एमपीएचडब्ल्यू को बाध्य करने के बजाय अतिरिक्त कर्मचारी की ड्यूटी लगाने का आश्वासन भी सिविल सर्जन ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed