{"_id":"57867b224f1c1b124b13dcc4","slug":"assalt-electric-man-police-case-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल होने पर किया कर्मचारियों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल होने पर किया कर्मचारियों पर हमला
jind
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की राह को आसान कर दिया है।
- फोटो : Demo pic
बिजली गुल होने पर अलग-अलग तीन गांवों में बिजली कर्मचारियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
निगम के ग्रामीण एसडीओ ओपी मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जुलाई को लाइन में खराबी आने से बिजली गुल रही। करीब पांच घंटे तक किसानों को बिजली न दिए जाने से गुस्साए गांव टोडीखेड़ी के पवन, बलबीर, रामरुप व एक अन्य व्यक्ति ने फीडर इंचार्ज सतपाल पर हमला कर दिया। हमले से उन्हें काफी चोटें आई। इसी प्रकार गांव रोझला में लाइन में आई खराबी को ठीक कर रहे कर्मचारियों के साथ गांव के ही राजा, सुरेंद्र, विक्की और दीपक ने अभद्र व्यवहार करके मारपीट की और धमकी दी। एक अन्य मामले में गांव कुरड़ में बिजली व्यवस्था बनाने के लिए निगम द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, जिसको लेकर गांव के सतीश, जस्सी, रामलाल, भगवती देवी, अमित, हरिओम ने हमला कर दिया। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।