फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Asked for cashless medical facility on the lines of government employees

Jind News: सरकारी कर्मियों की तर्ज पर मांगी कैशलेस मेडिकल सुविधा

Sun, 30 Jun 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 30 Jun 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Asked for cashless medical facility on the lines of government employees
29जेएनडी05: बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता। स्रोत संगठन
जींद। समायोजित कर्मचारी संघर्ष समिति हरियाणा की बैठक शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में रामनिवास यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश के सात निगमों के कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चौटाला सरकार ने इन निगमों के कर्मियों की छंटनी कर बंद कर दिए थे। इनकी संख्या 12 हजार है। चार आंदोलन के बाद इन कर्मचारियों को हुड्डा सरकार ने नई नियुक्ति देकर विभिन्न विभागों में समायोजित किया था।
विज्ञापन

20 से 30 साल तक इन कर्मचारियों ने जो पुराने विभागों में सेवा की उस समय काल को नवनियुक्ति के साथ नहीं जोड़ा गया। 2006 में जब इनको नियुक्त किया गया है, तब पुरानी पेंशन खत्म हो चुकी थी। इसके कारण सेवानिवृत्त होने पर इन कर्मचारियों को लाभ नहीं मिला। भाजपा सरकार ने मानवीय आधार पर इन कर्मचारियों को छह व 11 हजार का स्लैब बनाकर मानदेय दिया है। जिस पर महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधा आदि कुछ और लाभ नहीं मिलता है। बैठक में मांग की गई कि छंटनी किए गए कर्मियों को मानदेय व रेगुलर सरकारी कर्मचारी की तर्ज पर कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए। सभी निगम बोर्ड के कर्मचारियों के लिए पांचवां वेतनमान लागू किया जाए। मानदेय पर महंगाई भत्ता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की तर्ज पर दिया जाए। इन मांगों को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया, जो मुख्यमंत्री व उच्च अधिकारियों से मिलेगी। बैठक में जयनारायण कौशिक, फकीर चंद, कालूराम रतिया, दिनेश शर्मा नरवाना, ओमप्रकाश यादव, एमएल नारंगा, दर्शन सिंह मौजूद रहे।

29जेएनडी05: बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता। स्रोत संगठन

29जेएनडी05: बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता। स्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed