{"_id":"6531769326c2e1de0904c7a4","slug":"asha-workers-union-staged-a-camp-outside-mlas-residence-for-their-demands-jind-news-c-199-1-sroh1009-7498-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विधायक आवास के बाहर मांगों को लेकर आशा वर्कर्स यूनियन ने डाला पड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विधायक आवास के बाहर मांगों को लेकर आशा वर्कर्स यूनियन ने डाला पड़ाव
Fri, 20 Oct 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
विधायक आवास के बाहर धरने पर बैठी आशा वर्कर।
जींद। आशा वर्कर यूनियन ने मांगों को लेकर विधायक आवास पर जिला प्रधान नीलम की अध्यक्षता में पड़ाव डाला। इसमें प्रधान ने बताया कि प्रदेश स्तर पर भाजपा व जजपा विधायकों के आवास पर पड़ाव डालकर अपनी मांगों को मनवाने के लिए विधायकों को ज्ञापन सौंपे गए है, ताकि विधायक उनकी आवाज को विधानसभा में उठाकर उनके वेतन बढ़ौतरी व पक्के कर्मचारी नियुक्त करने की मांग को पूरी करवा सकें।
जिला प्रधान नीलम ने बताया कि हड़ताल के चलते गर्भवती महिलाओं, जच्चा-बच्चा व छोटे बच्चों को काफी नुकसान हो रहा है। बीजेपी सरकार हटधर्मिता दिखाए हुए जिससे आम जनता का भारी नुकसान हो रहा है। हरियाणा की सरकार आशाओं का लगातार शोषण कर रही है, जिस कारण आशाओं में सरकार के प्रति भारी रोष है।
इस दौरान भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और पूर्व विधायक केरला कृष्णा प्रशाद ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है दूसरी तरफ बेटियों का शोषण लगातार किया जा रहा है। पिछले 9 वर्षों में भाजपा सरकार का महिला, दलित और गरीब विरोधी चरित्र खुलकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि केरला में लाल झंडे की सरकार आशा वर्करों को 8000 रुपये मानदेय दे रही है, जो हरियाण से दोगुनी है। इस अवसर पर मंजू, सुखदेई, जगवंती, पुष्पा, ज्योति, किरण, नेहा व रोशनी मौजूद रही।