फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Asha Rani shines in handball at the international level.

Jind News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल में चमकी आशा रानी

Thu, 11 Dec 2025 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Asha Rani shines in handball at the international level.
10जेएनडी28: आशा दनोदा ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले के गांव दनोदा कलां की आशा रानी ने मेहनत और लगन से हैंडबॉल में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। आशा खेल के दम पर रेलवे में टीटी के पद पर नियुक्त है। अब आशा रानी एशियन गेम्स की तैयारी कर रही हैं। आशा ने लखनऊ में एशियन गेम्स का ट्रायल 10 दिसबंर को ही दिया है।
एशियन गेम्स अप्रैल 2026 में होंगे। आशा पहले भी एशियन गेम्स में भाग ले चुकी हैं। आशा रानी भारतीय हैंडबॉल टीम की एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में देखी जा रही हैं। आशा ने खेल की शुरूआत गांव के स्टेडियम में दूसरी लड़कियों को देखकर की थी। कम उम्र में ही उन्होंने हैंडबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते।
विज्ञापन

आशा ने 19वें एशियाई खेल (हांगझोऊ, चीन) 2022 में भाग लिया। 19वीं एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप 2022 (कोरिया) में भारतीय टीम का नेतृत्व किया। भारत की एशियाई महिला टीम ने उनकी प्रतिभा की बदौलत पेरिस ओलंपिक 2023 (जापान) क्वालीफायर 2024 में जगह बनाई। 6वीं एशियाई महिला क्लब लीग चैंपियनशिप 2023 (कजाकिस्तान) में टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएचएफ ट्रॉफी2016 (बांग्लादेश) में भारत ने पहला स्थान हासिल किया जबकि आईएचएफ ट्रॉफी महाद्वीपीय चरण 2017 (थाईलैंड) में तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा आशा रानी ने 2017 (हांगकांग) व 2019 (लेबनान) में हुई जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में भी भाग लेकर देश का नाम रोशन किया। 37वें राष्ट्रीय खेल (गोवा) 2023 में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कई वर्षों तक लगातार सीनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा को पदक दिलाए। अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय हैंडबॉल चैंपियनशिप 2022 में पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा। जूनियर व सब-जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी लगातार प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही हैं। जिसने उनके खेल करियर की मजबूत नींव रखी। खेलो इंडिया चैंपियनशिप 2017 व राष्ट्रीय स्कूल खेल (2016-18) में भी उन्होंने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed