फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   As soon as the festive season started, the bullion market started chirping

मंदी की मार झेल रहे सर्राफा बाजार में इस बार आएगा उछाल

Mon, 03 Oct 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
As soon as the festive season started, the bullion market started chirping
जींद। सुस्त पड़ा सराफा बाजार त्यौहारी सीजन शुरू होते ही चहकने लगा है। व्यापारियों ने भी इसे भुनाने की पूरी तैयारी की है। इसके चलते इस बार लोगों के बजट का ध्यान रखते हुए कम कीमत वाली ज्वैलरी बाजार में उतारी है। आकर्षक डिजाइन और कम मूल्य से ग्राहक प्रभावित हो रहे हैं। सराफा में इस बार पहले से अधिक कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

सर्राफा बाजार में धनतेरस और दीपावली के दिन दुकानों में ज्यादा भीड़ न रहे, इसके लिए ग्राहकों ने अभी से ही बुकिंग शुरू कर दी है। पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण मंदी की मार झेल रहे सर्राफा कारोबारियों को इस सीजन से काफी उम्मीदें हैं। नवरात्रों में से ही करवा चौथ औ दीपावली की खरीददारी शुरू हो गई है। नवंबर के महीने में शादियों के साये भी शुरू हो जाएंगे। इसके लिए आने वाले दो तीन महीने सराफा बाजार में अच्छे काम की उम्मीद है। शादी के ऑर्डर भी आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

दिवाली से पहले ही महंगा हुआ सोना
हालांकि 26 सितंबर से पहले सोने का भाव 48 हजार रुपये प्रति तोला था, लेकिन अब सोने के भाव 1800 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 49800 रुपये पर पहुंच गया है। अभी दिवाली आने में तीन सप्ताह से ज्यादा समय बचा है, लेकिन उस समय तक सोने की कीमत में ओर ज्यादा उछाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
देवउठनी एकादशी से होती है मांगलिक कार्यों की शुरुआत
चातुर्मास 10 जुलाई से शुरू हुआ था और इसका समापन चार नवंबर को देवउठनी एकादशी पर होगा। देवउठनी एकादशी के दिन से ही विवाह, गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। शुभ मुहूर्त 21, 24, 25, 27 नवंबर को बने हैं। दिसंबर महीने में दो, सात, आठ, नौ और 14 दिसंबर को शादी के लिए शुभ मुहूर्त हैं।
कई दिनों से काफी मंदा चल रहा था लेकिन अब नवरात्र में काम निकला है। इस साल अक्तूबर में ही अधिकतर त्यौहार हैं। नवंबर में शादियां शुरू हो जाएंगी। इसलिए दो तीन महीने काम अच्छा रहने की उम्मीद है।
-दीपक सर्राफा व्यवसायी, जींद
नवरात्रों में हो चुका है काम शुरू
श्राद्धों के दिनों में सर्राफा बाजार बिल्कुल ठप पड़ा था। नवरात्र में दुकानों पर रौनक लौटने लगी थी। अब धीरे-धीरे ग्राहकों में भी इजाफा होने लगा है। अब तो दुकानों पर इतना काम आ गया है कि पूरा दिन फुर्सत ही नहीं मिल पा रही।
प्रदीप, सर्राफा व्यवसायी
आने लगे आर्डर
दीपावली के 25 दिन पहले गणेश-लक्ष्मी, चांदी के बर्तन और चांदी के सिक्कों के आर्डर आने शुरू हो गए हैं। नवंबर और दिसंबर के महीने में शादियों का दौर शुरू हो जाएगा। अब तो इस साल के अंत तक सर्राफा बाजार में तेजी रहेगी।

अनिल कुमार, सर्राफ
चांदी के सिक्कों की बढ़ेगी मांग
इस साल भी उन्हें गणेश-लक्ष्मी, चांदी के बर्तनों और चांदी के सिक्कों की मांग बढने की उम्मीद रहेगी, क्योंकि इनकी मांग बढ़ने से ही उनके कारोबार में इजाफा होगा। इस बाद दीपावली अक्तूबर महीने में ही है।
राजन, सर्राफा व्यवसायी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed