फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   As long as there is inequality, poverty and discrimination in the country, Baba Saheb's dream will remain unfulfilled: Kumari Selja

जब तक देश में असमानता, गरीबी और भेदभाव होगा तब तक बाबा साहब का सपना रहेगा अधूरा : कुमारी सैलजा

Mon, 14 Apr 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
As long as there is inequality, poverty and discrimination in the country, Baba Saheb's dream will remain unfulfilled: Kumari Selja
13जेएनडी32: कार्यक्रम में मौजूद सांसद कुमारी शैलजा। आंबेडकर सभा - फोटो : mathura
जींद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की दूरदर्शिता, संघर्ष और असाधारण योगदान ने आधुनिक भारत की नींव रखी। डाॅ. भीमराव आंबेडकर एक नाम नहीं बल्कि वह विचारधारा है। जिन्होंने हमें संविधान, समानता, न्याय और स्वाभिमान का मार्ग दिखाया। जब तक देश में असमानता, गरीबी और भेदभाव जैसी चुनौतियां मौजूद हैं तब तक बाबासाहेब का सपना अधूरा है। यह बातें उन्होंने रविवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर समाज कल्याण सभा के बुलावे पर भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव पर अशरफगढ़ गांव में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। भारतीय संविधान के निर्माण में उन्होंने जो योगदान दिया, वह केवल विधिक दृष्टि से नही बल्कि सामाजिक न्याय की स्थापना की दृष्टि से भी अत्यंत ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा था शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। इस अवसर पर पूर्व विधायक परमिंद्र सिंह ढुल, माजरा खाप प्रधान गुरविंद्र संधू, वीरेंद्र वशिष्ठ, रमेश सैनी, राजरूप, सरदार इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी यह साल अपने संगठन को मजबूत बनाने में लगाएगी : सैलजा
पत्रकारों से बातचीत में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि विनेश फोगाट ने देश का नाम रोशन किया है और जुलाना विधायक भी है, लेकिन खेल नीति सभी खिलाड़ियों के लिए एक समान होनी चाहिए। हरियाणा में और भी बहुत सारे खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आगे बढ़ सकते हैं। सभी के लिए खेल नीति को दरुस्त करना पड़ेगा। जो जमीन से जुड़े खिलाड़ी हैं, उनके सम्मान के लिए सरकार को पॉलिसी लानी चाहिए। 11 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आने पर शैलजा ने कहा कि 11 साल हरियाणा और केंद्र में बीजेपी के हो गए हैं। अब हिसार एयरपोर्ट दिखाई दे रहा है। हिसार एयरपोर्ट पहले से ही चालू है। हिसार एयरपोर्ट और यमुनानगर बिजली प्लांट दोनों ही अधूरे हैं। दोनों को मिला दिया जाए तो एक प्रोजेक्ट पूरा होता है। सांसद ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। क्राइम बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। बीजेपी का हरियाणा में फैले भ्रष्टाचार पर कोई ध्यान नही है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह साल अपने संगठन को मजबूत बनाने में लगाएगी। जो कमियां रही, उनको दूर किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष को लेकर सांसद शैलजा ने कहा कि य फैसला हाई कमान को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed