फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arya Samaj playing a leading role in social reform: Vandana

समाज सुधार में अग्रणी भूमिका निभा रहा आर्य समाज : वंदना

Fri, 07 Nov 2025 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj playing a leading role in social reform: Vandana
बव्वा गांव में आर्य समाज के कार्यक्रम में पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली। स्रोत : समाज
कोसली। बव्वा गांव में आर्य समाज की ओर से एक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज गाहाडा के प्रधान रामेश्वर दयाल आर्य ने की जबकि यह सम्मेलन बलबीर सिंह आर्य बव्वा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि भारत की आजादी में आर्य समाज और क्रांतिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि आज भी आर्य समाज राष्ट्र निर्माण और समाज सुधार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वंदना पोपली ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने विश्व को आर्य बनाओ और घर-घर ओम ध्वज फहराओ का संदेश दिया था। उन्होंने वर्ष 1875 में आर्य समाज की स्थापना कर अंधविश्वास, पाखंड और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन

स्वामी समर्पणानंद ने कहा कि भारत भूमि महान समाज सुधारकों की भूमि रही है जिनमें महर्षि दयानंद सरस्वती का योगदान अतुलनीय है। वे केवल एक धर्म सुधारक ही नहीं, बल्कि शिक्षा, नारी सम्मान और गो संरक्षण के अग्रदूत भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र आशावादी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण स्वयं गोवंश के पालनहार थे और महर्षि दयानंद सरस्वती ने विश्व की पहली गोशाला रेवाड़ी में स्थापित की थी। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी में पहले गोरक्षक चौक का शिलान्यास कराने में विधायक लक्ष्मण यादव की अहम भूमिका रही थी।

मंच संचालन सत्यप्रकाश आर्य ने किया। इस अवसर पर जगफूल यादव (पूर्व उप जिला प्रमुख),रोशन लाल आर्य, सुनिता आर्य, नरेश यादव, रामतीर्थ (प्रधान आर्य समाज रेवाड़ी), सुरेश आर्य, सुनिता सरपंच व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed