Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arya Samaj observed the Nirvana Diwas of Maharshi Dayanand Saraswati.

Jind News: आर्य समाज ने मनाया महर्षि दयानंद सरस्वती का निर्वाण दिवस, प्रदूषण मुक्त दीपावली का दिया संदेश

Sat, 07 Nov 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj observed the Nirvana Diwas of Maharshi Dayanand Saraswati.
फोटो 1 नरवाना। महर्षि दयानंद निर्वाण दिवस मनाते हुए । स्रोत संस्थान।
नरवाना। आर्य समाज नरवाना के निर्देशन में तीनों विद्यालयों के शिक्षकों, विद्यार्थियों और आर्य समाज के सदस्यों ने महर्षि दयानंद सरस्वती का निर्वाण दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण की शुद्धता और समृद्धि के लिए यज्ञ-हवन के साथ हुई। इस दौरान आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रदर्शनी और गीतों के माध्यम से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

आर्य समाज के प्रधान चंद्रकांत आर्य ने प्राकृतिक खेती अपनाने और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जहर मुक्त और पोषण युक्त कृषि को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। लोगों को घी और सरसों के तेल के दीपक जलाकर पारंपरिक तरीके से दीपावली मनानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से रंगोली बनाने और दीप जलाकर वीर बलिदानियों को याद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जयपाल सिंह आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज को अज्ञान, शोषण और पराधीनता से मुक्ति दिलाने का संदेश दिया। उन्होंने वेदों की ओर लौटने, वैदिक साहित्य के अध्ययन, स्वाध्याय, सत्संग और व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मपाल आर्य, किताब सिंह, बलबीर सिंह, राजवीर, ओमप्रकाश गुप्ता, प्राचार्य मनोज कुमार, मीना गर्ग, सीमा देवी सहित शिक्षक, विद्यार्थी और आर्य समाज के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed