फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arun becomes head of Narwana Bar Association

Jind News: नरवाना बार एसोसिएशन के प्रधान बने अरुण

Sat, 21 Dec 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Arun becomes head of Narwana Bar Association
20जेएनडी35: सचिव बने कुलवंत श्योकंद विजयी चिन्ह दिखाते हुए। संवाद
नरवाना। न्यायिक परिसर की बार लाइब्रेरी में शुक्रवार को बार एसोसिएशन नरवाना के प्रधान एवं सचिव पद का चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए एडवोकेट अनिल मोर एवं अरुण नैन के बीच हुए रोचक मुकाबले में अरुण नैन ने 7 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। एडवोकेट अरुण नैन को 170 वोट प्राप्त हुए, जबकि एडवोकेट अनिल मोर को 163 वोट प्राप्त हुए। वहीं सचिव पद के मुकाबले में एडवोकेट कुलवंत श्योकंद को 203 वोट प्राप्त हुए, जबकि एडवोकेट अनुराधा गिल 132 वोट प्राप्त हुए। बार एसोसिएशन में कुल 360 वोट में से चुनाव में 335 वोट डाले गए। प्रधान पद के लिए डाले गए वोटों में दो वोट रद्द होने के कारण दोबारा से वोटों की गिनती की गई।
नवनिर्वाचित प्रधान अरुण नैन ने बार सदस्यों को कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वे पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे। बार के सभी वकीलों जिन्होंने मेरे प्रतिद्वंदी को वोट दिया और जिन्होंने मुझे वोट डालकर मेरी जीत में अहम भूमिका निभाई है, सभी के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा और सभी बार सदस्यों को अपने परिवार की तरह समझूंगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला वकीलों के लिए कॉमन रूम की भी बात रखी गई थी जिसे पूरा करवाने की कोशिश करेंगे। जज एसडीजेएम संदीप कुमार व जेएमआईसी अश्वनी गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रधान अरुण नैन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार सदस्यों ने इस चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाया। नरवाना बार के सदस्यों की एकता व भाईचारा देखकर बहुत खुशी हुई। इस अवसर पर एडवोकेट विपुल नैन, रणधीर सिंह नैन, ओमप्रकाश नैन, संजीव कुंडू, देवेंद्र सांगवान, प्रवीन शर्मा, जोगेंद्र बाजवा, कपिल शर्मा, चेतन गुप्ता, उदे सिंह मुंशी, पूर्व सचिव सुमित श्योकंद, भगतसिंह मौजूद थे।
बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ की स्पेशल कमेटी ने नरवाना बार एसोसिएशन के प्रधान व सचिव का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। एसोसिएशन के दोनों पदाधिकारियों को काउंसिल की तरफ से तीन दिन पहले ही 17 दिसंबर को चुनावी प्रक्रिया भाग लेने के लिए या करवाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था।
नोटिस जारी किए जाने के बाद 19 दिसंबर दोपहर तक प्रधान व सचिव ने काउंसिल से कोई संपर्क नहीं किया और ना जवाब दिया।
कुछ समय के बाद शाम को चुनाव से एक दिन पहले ही दोनों पदाधिकारियों ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जवाब में कहा कि बार काउंसिल की पुरानी प्रणाली और नियमों के अनुसार वह दिसंबर महीने के दूसरे शुक्रवार को चुनाव कराएंगे। प्रधान के इस जवाब पर काउंसिल ने चुनाव से एक दिन पहले ही नरवाना बार एसोसिएशन के प्रधान बलजीत मलिक व सचिव सुमित श्योकंद का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। उसके बाद काउंसिल द्वारा जारी हुए पत्र में यह भी कहा गया कि उन्हें आगे कानूनी अभ्यास करने से रोक दिया जाए।

काउंसिल ने पत्र की एक-एक कॉपी जिला एवं सेशन जज जींद व द सिविल जज एसडीएम नरवाना को भी भेजी है। जारी आदेशों में कहा गया कि यह बहुत गंभीर मामला है। प्रधान बलजीत मलिक और सचिव सुमित श्योकंद ने बार काउंसिल के आदेशों का पालन नहीं किया है। काउंसिल आदेश देती हैं कि दोनों अधिवक्ताओं के लाइसेंस तुरंत निलंबित किया जाएं और उन्हें आगे कानूनी अभ्यास करने से रोक दिया जाए।

20जेएनडी35: सचिव बने कुलवंत श्योकंद विजयी चिन्ह दिखाते हुए। संवाद

20जेएनडी35: सचिव बने कुलवंत श्योकंद विजयी चिन्ह दिखाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed