फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arun Bansal becomes President of JCI Jind Central

Jind News: अरुण बंसल बने जेसीआई जींद सेंट्रल के अध्यक्ष

Sat, 03 Feb 2024 09:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 03 Feb 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
Arun Bansal becomes President of JCI Jind Central
03जेएनडी21-सेंट्रल जेसीज के 28वें पद स्थापना समारोह में पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए। स्वयं
जींद। सामाजिक संस्था जींद सेंट्रल जेसीज का 28वां पद स्थापना समारोह शिखर-2024 शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में मनाया गया। समारोह में सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल बतौर मुख्यातिथि और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल, एक्सईएन सतीश गर्ग ने शिरकत की।
विज्ञापन

भारतीय जेसीज के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसी जितेंद्र मान ने मुख्य वक्ता, पद स्थापना अधिकारी जेसी जतिन सिंगला मंडल अध्यक्ष, मंडल-10, जेसी हैप्पी ग्रोवर मंडल उपाध्यक्ष ने बतौर अधिकारी कार्यक्रम में भाग लिया। उसके बाद वर्ष 2023 के अध्यक्ष जेसी मनीष सिंगला ने स्वागत किया और अपने वर्ष 2023 के मुख्य कार्यों के बारे में बताया। मंच संचालन पूर्व प्रधान राजकुमार मित्तल ने किया। वर्ष 2023 के प्रधान जेसी मनीष सिंगला ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। भारतीय जेसीज मंडल दस के अधिकारी एवं कार्यक्रम के पद स्थापना अधिकारी जेसी जतिन सिंगला ने जेसी अरुण बंसल को वर्ष 2024 के लिए जींद सेंट्रल जेसीज के नए प्रधान को शपथ दिलवाई। इसके साथ-साथ जेसी सुशील मितल, जेसी पंकज जिन्दल, जेसी जितेंद्र गर्ग, जेसी संदीप बंसल को उनके पदों की शपथ दिलवाई गई। जेसरिट रिंकी गर्ग को महिला विंग की प्रधान की शपथ दिलवाई गई। अध्यक्ष जेसी अरुण बंसल ने बताया कि संस्था पूर्व की भांति इस वर्ष भी कई सामाजिक व व्यक्तित्व विकास के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस अवसर पर संरक्षक केसी गुप्ता, जेसी रोशन गोयल, प्रदीप शर्मा, सतीश भारद्वाज, दीपक शर्मा, विरेंद्र सिंगला, हितेश गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed