फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Article published in New York Times on Sunil Jaglan who started selfie with daughter campaign

भारत में बेटियों को मान: अमेरिका भी कर रहा गुणगान, USA के अखबार में छाए बीबीपुर के पूर्व सरपंच सुनील जागलान

Sun, 06 Aug 2023 02:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 02:10 AM IST
सार

सुनील जागलान ने सेल्फी विद डॉटर अभियान की शुरूआत वर्ष 2015 से की थी। यह अभियान भारत के अलावा कनाडा, नेपाल, अमेरिका समेत कई देशों में प्रचलित हो चुका है। इस अभियान के साथ इस समय लाखों की संख्या में लोग जुड़ चुके हैं। 

विज्ञापन
Article published in New York Times on Sunil Jaglan who started selfie with daughter campaign
सुनील जागलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हरियाणा के जींद जिले के छोटे से बीबीपुर गांव से शुरू हुआ सेल्फी विद डॉटर अभियान जहां समूचे विश्व में पहुंच चुका है। वहीं इस अभियान के संस्थापक सुनील जागलान पहले ऐसे भारतीय बने हैं जिन्हें अमेरिका के प्रतिष्ठित न्यूयार्क टाइम्स समाचार पत्र ने महिला सुरक्षा पर काम करने पर भारतीय एक्टिविस्ट के रूप में मान्यता दी है।

विज्ञापन


सुनील जागलान ने सेल्फी विद डॉटर अभियान की शुरूआत वर्ष 2015 से की थी। यह अभियान भारत के अलावा कनाडा, नेपाल, अमेरिका समेत कई देशों में प्रचलित हो चुका है। इस अभियान के साथ इस समय लाखों की संख्या में लोग जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन


सुनील जागलान महिला अधिकारोंं के मामले में काम करने वाले पहले ऐसे भारतीय एक्टिविस्ट हैं जिन्होंने महिला उत्थान को लेकर अब तक सौ अभियान चलाए हैं। इनमें सेल्फी विद डॉटर, पीरियड चार्ट, लाडो पंचायत, लाडो स्वाभिमान उत्सव, गाली बंद घर आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील जागलान भारत के पहले ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिनके द्वारा शुरू किए गए अभियानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यक्रम मन की बात व अन्य कार्यक्रमों में सात बार शामिल कर चुके हैं। किसी एक ही विषय पर 100 अभियान चलाने का रिकार्ड भी सुनील जागलान के नाम है।

उनके द्वारा किए गए कार्यों को लेकर फिल्म सनराइज भी बन चुकी है। सुनील जागलान के इन्हीं अभियानों की गूंज अब सात समंदर पार भी हो गई है। जागलान द्वारा किए जा रहे कार्यों को अमेरिका के प्रतिष्ठित समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स ने आज अपने मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित किया है।

इस अखबार ने जागलान द्वारा आयोजित की गई लाडो पंचायत, बेटियों के नाम पर नेम प्लेट लगाने की परंपरा आदि को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। अखबार ने भारत में महिलाओं के मामले में सामाजिक क्रांति लाने का श्रेय सुनील जागलान को दिया है।


अखबार ने दिव्यांग लड़कियों को लेकर शुरू किए गए सेल्फी अभियान का विशेष उल्लेख करते हुए कहा है कि जागलान ने दिव्यांग बेटियों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर जो अभियान शुरू किया है। उससे भारतीय दिव्यांग लड़कियों के सम्मान में वृद्धि हुई है। इस अभियान से भारतीय दिव्यांग लड़कियां सामाजिक व मानसिक रूप से खुद को मजबूत मान रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed