Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arrivals of 1509 paddy increased by 60 percent, while those of 1121 decreased by 53 percent.

Jind News: मंडी में 1509 धान की आवक 60 प्रतिशत बढ़ी, 1121 की 53 प्रतिशत घटी

Mon, 02 Nov 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Arrivals of 1509 paddy increased by 60 percent, while those of 1121 decreased by 53 percent.
1 जुलाना 01: मंडी पड़ी धान की फसल। संवाद - फोटो : सांकेतिक
जुलाना। कस्बे की नई अनाजमंडी में धान की आवक लगातार जारी है। इस सीजन में धान की विभिन्न किस्मों की आवक में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। मंडी में 1509 धान की आवक पिछले वर्ष के मुकाबले 60 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि बासमती की 1121 किस्म की आवक में 53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मंडी में इस सीजन में अब तक कुल 2 लाख 70 हजार 950 क्विंटल धान पहुंच चुका है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 2 लाख 82 हजार 286 क्विंटल धान की आवक हुई थी। इस प्रकार कुल आवक में करीब 4 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन

इस बार मंडी में 1509 धान की आवक 1 लाख 95 हजार 720 क्विंटल रही, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 1 लाख 22 हजार 358 क्विंटल था। 1509 धान का भाव 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। वहीं, 1121 बासमती धान की आवक इस बार 75 हजार 230 क्विंटल रही, जबकि पिछले वर्ष 1 लाख 59 हजार 433 क्विंटल धान मंडी में पहुंचा था। इस किस्म का भाव 4450 से 5464 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बाजरे की आवक में भी 49 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस सीजन में अब तक 3463 क्विंटल बाजरा मंडी में पहुंचा है, जबकि पिछले वर्ष 6797 क्विंटल बाजरे की आवक हुई थी। कपास की आवक भी 22 प्रतिशत कम रही है। अब तक मंडी में 304 क्विंटल कपास पहुंची है।

किसानों के लिए मंडी में पुख्ता इंतजाम
मार्केट कमेटी जुलाना की सचिव कोमिला ने बताया कि मंडी में किसानों के लिए बिजली, पानी और सफाई सहित सभी आवश्यक सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसानों को फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं आने दी जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लेकर आएं, ताकि उनकी फसल की बिक्री बिना देरी के हो सके।
फोटो कैप्शन:
1 जुलाना 01: मंडी पड़ी धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed