फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arrival of paddy increased, purchase was negligible

Jind News: धान की आवक हुई तेज, न के बराबर हुई खरीद

Sat, 05 Oct 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 05 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Arrival of paddy increased, purchase was negligible
04जेएनडी20: नरवाना अनाजमंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद
जींद। जिले की अनाज मंडियों में पीआर धान की खरीद नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसके चलते 24 घंटे में जिले की मंडियों में 20 हजार क्विंटल धान की आवक हुई। अब तक मंडियों में 85 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है। वीरवार को मंडियों में 65 हजार क्विंटल धान की आवक हुई थी, जबकि शुक्रवार को यह बढ़कर 85 हजार क्विंटल हो चुका है। शुक्रवार को 540 क्विंटल धान की ही खरीद हुई, जबकि अब तक कुल 820 क्विंटल धान की ही खरीद हो पाई।
विज्ञापन


जिलेभर की आठ अनाज मंडियों में शुक्रवार तक 85 हजार क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है, जिले की सभी अनाज मंडियों में सबसे ज्यादा नरवाना की अनाज मंडी में 44 हजार है। यहां पर 678 किसानों का धान पहुंचा है। इन किसानों को इंतजार बना हुआ है कि कब सरकार धान की खरीद करवाएगी। इसके अलावा अलेवा मंडी में 296 किसानों का साढ़े 15 हजार क्विंटल धान, धमतान साहिब मंडी में 91 किसानों का 6070, जींद मंडी में 30 किसानों का 1820, मंगलपुर मंडी में छह किसानों का 370, नगूरां में 12 किसानों का 600, पिल्लूखेड़ा मंडी में 168 किसानों का 8920 व सफीदों मंडी में 143 किसानों का 6900 क्विंटल धान पहुंचा है। अगर आगामी 2 दिन नरवाना मंडी में पीआर धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई तो यहां पर धान की अन्य वैरायटी डालने के लिए जगह की कमी होने की संभावना है।
विज्ञापन


मिलर्स के साथ समझौते का चल रहा प्रयास

मंडी में धान खरीद के लिए कोई भी मिलर्स अभी तक आगे नहीं आ रहा। मिलर्स की हड़ताल के कारण मंडी में आढ़ती, किसान व खरीद एजेंसियों को परेशानी हो रही है। मिलर्स का पंजीकरण होते ही सभी मंडियों में धान खरीद शुरू करवा दी जाएगी। -राजेश आर्य, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जींद।

04जेएनडी20: नरवाना अनाजमंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद

04जेएनडी20: नरवाना अनाजमंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed