{"_id":"63791d4240108c1b430b206a","slug":"arrival-of-paddy-fast-queue-of-vehicles-outside-the-grain-market-jind-news-rtk66393951","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाजमंडी में धान की आवक तेजी, मंडी के बाहर लगी वाहनों की लाइन, जींद-रोहतक मार्ग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाजमंडी में धान की आवक तेजी, मंडी के बाहर लगी वाहनों की लाइन, जींद-रोहतक मार्ग पर लगा जाम
विज्ञापन
जुलाना। अनाज मंडी में धान की आवक तेज हुई है जबकि उठान की गति काफी धीमी है। मंडी में कम जगह बची है। शनिवार की सुबह से ही किसान धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लेकर पहुंचने लगे। स्थिति यह रही कि एक साथ कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का प्रवेश न होने के कारण मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लग गई। इसकी वजह से जींद-रोहतक रोड पर जाम लग गया। किसानों को घंटों जाम फंसना पड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रेंगती नजर आईं। में रेंगने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जुलाना अनाज मंडी में धान की आवक तेज होने से मंडी के बाहर जींद-रोहतक मार्ग पर फिर से जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाने का प्रयास किया लेकिन जाम को नहीं खुला। इसके बाद वाहनों का बाईपास की तरफ से डायवर्ट किया गया। थाना प्रभारी समरजीत ने मंडी में जाकर किसानों को जागरूक किया। मंडी में मजदूरों की कमी के कारण उठान नहीं हो रहा है। इस कारण किसानों को धान डालने के लिए जगह ही नहीं है। मंडी एसोसिएशन ने धान की आवक को देखते हुए रविवार को मंडी बंद करने का निर्णय लिया है। मंडी के रविवार को केवल उठान का काम ही किया जाएगा।
उधर, किसान यूनियन के सदस्यों ने मंडी का दौरा किया और किसानों से बात की। किसान यूनियन के जिला उपप्रधान नरेंद्र ढांडा ने कहा कि किसानों की समस्या से सरकार को कोई लेना देना नहीं है, क्योंकि मंडी में फसल लाते समय किसानों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। किसान यूनियन की मांग है कि किसानों की परेशानियों को देखते हुए खरीद का उचित प्रबंध किया जाए तथा तुरंत उठान होना चाहिए। अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसान यूनियन के सदस्य सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
बॉक्स
मंडी में धान की आवक तेजी से हो रही है। मंडी में धान की आवक को देखते हुए फैसला लिया गया है कि मंडी में रविवार को केवल उठान का काम किया जाएगा। खरीद का काम पूर्ण रूप से बंद रहेगा।-कैलाश सिंगला, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन जुलाना।