फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arrested for killing Navis, beaten up in a land dispute

जमीन के विवाद में पीट-पीटकर नक्शा नवीस की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Dec 2020 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Arrested for killing Navis, beaten up in a land dispute
अमरहेड़ी गांव में प्लाट की नींव भरते समय सितंबर में हुए विवाद के दौरान नक्शा नवीस संजीव गोयल की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने शहर के श्याम नगर निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

कौशिक नगर निवासी अंकित ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि अर्बन एस्टेट निवासी उसके चाचा संजीव गोयल रानी तालाब पर वसीका नवीस का काम करते थे। वर्ष 2014 में उन्होंने गांव अमरहेड़ी निवासी सावित्री से 270 गज का प्लाट खरीदा था। प्लाट खरीदने के बाद रामगोपाल के भतीजों ने उस जमीन पर अपना हक जताया था। इसके बाद से जमीन के दावे को लेकर अदालत में मामला चल रहा था। बाद में संजीव गोयल के पक्ष में फैसला आया था। 13 सितंबर को संजीव गोयल प्लाट पर कब्जा लेने और उसकी नींव भरने के लिए मजदूरों को लेकर गए हुए थे। सुबह नींव भरने का काम शुरू किया तो रामगोपाल के भतीजे प्रेम तथा सतीश तथा 10-12 अन्य लोग वहां पहुंचे और संजीव गोयल के साथ कहासुनी करते हुए धमकी देने के बाद चले गए। दोपहर बाद प्रेम, सतीश और उनकी मां संतोष अपने साथ 10-12 लोगों को लेकर पहुंचे और संजीव गोयल, उसके भतीजे पीयूष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इसमें दोनोें बुरी तरह से घायल हो गए थे। घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया तो संजीव गोयल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे अंकित के बयान पर सदर पुलिस ने प्रेम, सतीश, उनकी मां संतोष को नामजद कर 12 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि हत्या के मामले के पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद अब श्याम नगर निवासी रवि को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि हत्या में प्रयोग किए गए लाठी-डंडों तथा अन्य सामान को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed