फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arrested for grabbing Rs 13 lakh in the name of sending it to Canada

कनाडा का वीजा लगावाकर काम शुरू करवाने का झांसा देकर 13 लाख रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Aug 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Arrested for grabbing Rs 13 lakh in the name of sending it to Canada
जींद। आर्थिक अपराध शाखा ने कनाडा का वर्क वीजा लगवाकर वहां काम धंधा शुरू करवाने का झांसा देकर साढ़े 13 लाख रुपये हड़पने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव पीपलथा निवासी गुरबेज ने पिछले वर्ष नौ अक्टूबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह वर्क वीजा लगवाकर परिवार समेत कनाडा में रहना चाहता था। वर्ष 2019 में फेसबुक के माध्यम से लुधियाना निवासी अधिवक्ता हरप्रीत से उसका संपर्क हुआ। हरप्रीत ने बताया कि उसका जानकार होशियारपुर पंजाब निवासी तलविंद्र उर्फ सोनू की कनाडा में अच्छी जान पहचान है और वह उसे कनाडा भेज सकता है। इसके बाद तलविंद्र से भी उसकी मुलाकात करवाई।
विज्ञापन

वर्क वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर उससे साढ़े 13 लाख रुपये ले लिए गए। इसके बाद उसकी टिकट भी बुक करवाई गई और साथ ही उसे ब्लूम ग्लोबल ऑन्तारियो कनाडा का नियुक्ति पत्र भी दे दिया लेकिन कनाडा नहीं भेजा गया। काफी समय इंतजार करने के बाद जब उसने अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। गढ़ी थाना पुलिस ने गुरबेज की शिकायत पर तलविंद्र उर्फ सोनू तथा अधिवक्ता हरप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुक्रवार शाम को आर्थिक अपराध शाखा ने तलविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed