फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arrest the accused of murder in Ambala

Jind News: अंबाला में हुई हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करें

Wed, 15 Nov 2023 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Arrest the accused of murder in Ambala
जींद। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन नंबर एक व ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन की बैठक यूनियन कार्यालय जींद डिपो में मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता देवेंद्र घोड़ेला ने व संचालन जयवीर तालू ने किया। राज्य के कैशियर सुशील ने बताया कि अंबाला के चालक राजवीर सिंह के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। यदि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो प्रदेश में रोडवेज का चक्काजाम कर दिया जाएगा। सुशील ने कहा कि जब देश की जनता दिवाली का त्योहार मना रही थी, रोडवेज का कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात था। चालक राजवीर की चार-पांच बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, इसके विरोध में जो कर्मचारी नेता फैसला लेंगे, इसे पूर्ण रूप से लागू करेंगे। जयवीर तालू ने डिपो की बहुत सी मांगों के बारे में बताया कि वर्कशॉप में कर्मचारियों की बहुत कमी है, जिसके चलते कार्य में बहुत बाधा आती है। बलजीत ने बताया कि सरकार जो 265 परमिट देने वाली है, कर्मचारी उसका विरोध करते हैं। 26 नवंबर को सीएम कार्यालय का घेराव करके विरोध जताया जाएगा। इस मौके पर ओमप्रकाश सोनी, कर्मवीर, दिनेश, प्रवीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed