{"_id":"6a343f2ebbcb0e82c707d92b","slug":"arjun-stadium-boys-team-became-champion-in-intramural-football-tournament-jind-news-c-199-1-sroh1009-155329-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इंट्राम्यूरल फुटबॉल टूर्नामेंट में अर्जुन स्टेडियम बॉयज टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इंट्राम्यूरल फुटबॉल टूर्नामेंट में अर्जुन स्टेडियम बॉयज टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
18जेएनडी34: विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए ग्रामीण। संवाद
जींद। बीबीपुर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर में आयोजित इंट्राम्यूरल फुटबॉल टूर्नामेंट में अर्जुन स्टेडियम बॉयज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया जबकि डूमरखा बॉयज टीम उपविजेता रही। मेजबान बीबीपुर गर्ल्स टीम ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले जिन्होंने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। खिलाड़ियों ने तेज गति, सटीक पासिंग, मजबूत डिफेंस और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश और जीत के प्रति उनका समर्पण विशेष रूप से सराहनीय रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि मनदीप गुप्ता और विशिष्ट अतिथि रामपाल साहू ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष की भावना को मजबूत करते हैं तथा सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीपी राजेंद्र, डीपी कुलदीप सिंह, कोच सुमित गिल, कोच सीमा, भूपेंद्र शर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे।