फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arbitrarily constructed parking lot in Civil Hospital, instructions to rectify it

Jind News: नागरिक अस्पताल में मनमाने तरीके से बनी पार्किंग, दुरुस्त करने के निर्देश

Wed, 11 Feb 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 11 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Arbitrarily constructed parking lot in Civil Hospital, instructions to rectify it
10जेएनडी19: नागरिक अस्पताल में पार्किंग के लिए डाला गया कंकरीट। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे जीर्णोद्वार के बीच अब नई समस्या सामने आ गई है। अस्पताल परिसर में बनाई जा रही पार्किंग को ठेकेदार ने मुख्य सड़क से लगभग डेढ़ फीट नीचा बना दिया है। इससे बरसात के मौसम में यहां पानी भरने की आशंका बढ़ गई है। यदि ऐसा होता है तो मरीजों और तीमारदारों के वाहनों को खड़ा करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं जबकि परिसर में हर समय 500 से ज्यादा वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े रहते हैं। ऐसे में नई पार्किंग से जहां राहत मिलने की उम्मीद थी वहीं निर्माण में तकनीकी खामी सामने आने से पूरा काम सवालों के घेरे में आ गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने निर्माण कार्य का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा पूरा होने के बाद मामले का संज्ञान लिया है। विभागीय अधिकारियों ने संबंधित पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर पार्किंग को सड़के के बराबर करने के निर्देश दिए हैं ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से बचा जा सके। पार्किंग निर्माण का कार्य करीब दो माह पहले शुरू हुआ था लेकिन बीच में ग्रैप (वायु गुणवत्ता नियंत्रण) लागू होने के कारण निर्माण कार्य रोकना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि पार्किंग का स्तर सही नहीं किया गया तो भविष्य में मरीजों को परेशानी होगी और अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था पर भी सवाल उठेंगे। इसलिए निर्माण एजेंसी से तकनीकी मानकों के अनुसार दोबारा काम करने को कहा गया है।
बाक्स
पार्किंग न होने से दिक्कत होती है
नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी के गेट और नए भवन के सामने अक्सर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। पार्किंग न होने के कारण एंबुलेंस और मरीजों को आने-जाने में भी दिक्कत होती है। नई पार्किंग बनने से इस समस्या के समाधान की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन मौजूदा खामी ने काम की गति और गुणवत्ता दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बाक्स
अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से प्रतिदिन मरीजों के लिए परेशानी रहती है। अस्पताल के दोनों भवनों के सामने सुबह से दोपहर दो बजे तक जाम लगा रहता है। यहां पर सुरक्षाकर्मी भी वाहनों को हटाने में असमर्थ होेत हैं क्योंकि अस्पताल में आने वाले मरीज व तीमादार इनके साथ गाड़ी हटवाने के नाम पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं।

बाक्स
मरीजों की सुविधा सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की तकनीकी कमी को दूर करके निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। विभागीय स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो। अब अस्पताल की पार्किंग को मरीजों की सुविधा के लिए बेहतर बनाया जाएगा ताकि किसी भी परिस्थिति में परेशानी न रहे।-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed