{"_id":"6555230027de9cc1b502a414","slug":"aqi-reached-358-increased-problems-for-respiratory-patients-jind-news-c-199-1-sroh1007-8777-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एक्यूआई पहुंचा 358, सांस के रोगियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एक्यूआई पहुंचा 358, सांस के रोगियों की बढ़ी परेशानी
Thu, 16 Nov 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
बरवाला मखंड रोड पर वाहन की लाइट जलाकर सफर करते हुए वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। दीपावली पर्व के बाद जिले में प्रदूषण का स्तर ज्यों का त्यों है। यह कम होने का नाम नहीं ले रहा। इसके चलते बुजुर्गों, सांस के रोगियों व छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन मरीजों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी है। तापमान कम होने के बाद मौसम में बदलाव होने लगा है। सुबह के समय कोहरा भी होने से वाहनों की स्पीड आवागमन के दौरान कम होने लगी है। बुधवार को औसत प्रदूषण का स्तर दिन में 358 रहा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिवाली पर आतिशबाजी के चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इसमें उन्होंने बताया कि 0-50 तक स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा, 51-100 संतोषजनक, संवेदनशील लोगों को सांस लेने में मामूली तकलीफ, 101-200 संतुलित, फेफड़े, दमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में तकलीफ, 201-300 पूअर लंबे समय तक एक्सपोजर पर ज्यादातर लोगों को सांस लेने में तकलीफ, 301-400 वैरी पूअर, इसमें लंबे समय तक एक्सपोजर पर सांस की बीमारी होने का खतरा रहता है। 400-500 बेहद गंभीर, जो स्वस्थ लोगों को भी प्रभावित करता है और सांस की बीमारियों वाले लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।
विज्ञापन
सांस व दमा के रोगी न निकलें घर से बाहर
सांस व दमा के रोगियों को बढ़ते एक्यूआई को देखते हुए ज्यादा समय तक घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, अगर बाहर जाना भी पड़े तो मास्क का प्रयोग करें, ताकि बढ़ते हुए प्रदूषण का उनके स्वास्थ्य पर ज्यादा असर न हो।
विज्ञापन
- डॉ. राजेश भोला, डिप्टी सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।
शाम को आसमान में छाया स्मॉग
शाम के समय में आसमान में धुआं सा छाने लगा और एक स्मॉग की चादर बन गई। स्मॉग छाने के चलते शाम को दोपहिया वाहन चालकों को आंखों में जलन भी महसूस हुई। लगातार पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। ऐसे में सांस व एलर्जी के मरीजों को परेशानी बढ़ गई है, जिसके चलते उन्हें विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
सुबह के समय छाने लगा कोहरा
सुबह के समय कोहरा होने से वाहनों की स्पीड आवागमन के दौरान कम होने लगी है। बुधवार को सुबह 8 बजे तक कोहरा नजर आ रहा था। ऐसे में वाहन चालक लाइटें जलाकर सफर करते हुए नजर आए। फ सलों के अनुकूल भी मौसम तापमान कम होने से बन रहा है। गेहूं की बिजाई भी किसानों द्वारा शुरू कर दी गई है। जो कोहरा हो रहा है, उससे जो गेहूं की फसल की बिजाई की गई है, उसे फायदा होगा।
-डॉ. बलजीत लाठर एसडीओ कृषि विभाग जींद।
वाहन चालक बरतें सावधानी
इस समय मौसम में कोहरा बढ़ने लगा है। इससे वाहन चालकों को सावधान होने की जरूरत है। कोहरे के कारण वाहनों की लाइट नहीं दिखाई देती। इसके चलते वाहनों पर रिफ्लेक्टर जरूर लगवाएं, ताकि हादसों से बचा जा सके। सभी यातायात के नियमों की पालना भी सुनिश्चित करें।
-नवीन मोर, सिविल लाइन थाना प्रभारी।