फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Apply till 31st for admission in UG course

यूजी कोर्स में खाली सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिर खोला पोर्टल

Fri, 21 Oct 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Apply till 31st for admission in UG course
जींद। यूजी कोर्स में खाली सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिर से पोर्टल खोला है। यूजी कोर्स में महाविद्यालयों में बची खाली सीटों पर दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के आवेदन के अनुसार फिजिकल काउंसिलिंग भी 31 अक्तूबर तक ही जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिले के सभी 17 राजकीय व निजी कालेजों में कई संकायों में 20 प्रतिशत तक खाली सीटें बची हुई हैं। इस समय दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित समय में लेट फीस जमा करवानी होगी। जबकि इस सत्र में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई से 12वीं कक्षा में लगभग साढ़े 18 हजार विद्यार्थी पास हुए थे। अभी तक सफीदों के राजकीय कालेज में बीए संकाय में छह, बीकॉम संकाय में 111, बीएससी मेडिकल संकाय में नौ, बीएससी नॉन मेडिकल संकाय में 49, बीएससी कंप्यूटर साइंस में आठ व बीए इंग्लिश ऑनर्स में पांच सीट खाली हैं।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज जींद में बीएससी नॉन मेडिकल में 108, बीएससी मेडिकल में 48 व बीकॉम संकाय में सात सीट खाली हैं। वहीं हिंदू कन्या कालेज में बीए संकाय में आठ, बीकॉममें 147, बीकॉम ऑनर्स में 37, बीए मैथ ऑनर्स में 50 व बीएससी नॉन मेडिकल में 137 सीट खाली हैं। खाली सीटों पर कालेज कमेटी अपने स्तर पर फिजिकल काउंसिलिंग का शेड्यूल बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी भी 31 तक करवा सकते हैं फीस जमा
द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिला लेने के लिए जिन विद्यार्थियों ने अभी तक फीस जमा नहीं करवाई है। वह विद्यार्थी भी 31 अक्तूबर शाम पांच बजे तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। विद्यार्थी आफ लाइन मोड में कालेज में ही अपनी फ ीस जमा करवा सकेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि इसके बाद शेड्यूल को आगे बढ़ाया नहीं जाएगा। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अपनी फीस जमा नहीं करवाई है, वह निर्धारित समय में अपनी फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा यूजी कोर्स में खाली बची सीटों के लिए दोबारा से पोर्टल खोला गया है। इच्छुक विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक दाखिले के लिए आवेदन कर फि जिकल काउंसिलिंग के तहत अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
-शीला दहिया, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed