{"_id":"68b0b864441362a410042cce","slug":"applications-invited-for-subhash-chandra-bose-disaster-management-award-jind-news-c-199-1-jnd1002-139999-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
Fri, 29 Aug 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पोर्टल पर 30 सितंबर तक कर सकते हैं। चयनित संस्था को 51 लाख रुपये नकद और प्रमाण पत्र व व्यक्ति को पांच लाख रुपये नकद और प्रमाण पत्र पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है।