फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Application started for recruitment of firefighters

Jind News: अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Wed, 14 Feb 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 14 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Application started for recruitment of firefighters
जींद। अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 22 मार्च तक पोर्टल खुला रहेगा।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी से प्रति आवेदन 250 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में भर्ती रैली होगी। भर्ती के इच्छुक युवक-युवतियां वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ज्वाइनइंडियनआर्मी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 मार्च के बाद बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जींद, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार जिले के जिन युवाओं का जन्म 1 अक्तूबर 2003 से 1 अप्रैल 2007 के बीच हुआ है और 10वीं या 12वीं की कक्षा उत्तीर्ण की है, कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणाम की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते वे अन्य सभी शर्तों को पूरा करते हों।
विज्ञापन

अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमैन 10वीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्म फोर्स के लिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपना निजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed