{"_id":"6a1c771b867349e0b107f140","slug":"application-process-for-ug-admissions-complete-now-awaiting-merit-list-jind-news-c-199-1-sroh1009-154326-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: यूजी दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी, अब मेरिट सूची का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: यूजी दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी, अब मेरिट सूची का इंतजार
विज्ञापन
31जेएनडी08: राजकीय पीजी कॉलेज में दाखिले की जानकारी के लिए बनाए गए रुम में मौजूद स्टॉफ व पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिले के कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो गई। अब विद्यार्थियों की नजरें मेरिट सूची पर टिकी हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया तो छह जून तक दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी जबकि पहली मेरिट सूची 11 जून को जारी होगी।
पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 12 से 15 जून के बीच फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची 17 जून को जारी की जाएगी। इसमें स्थान पाने वाले अभ्यर्थी 18 से 22 जून तक प्रवेश शुल्क जमा करा सकेंगे। इसके बावजूद यदि सीटें खाली रहती हैं तो 24 जून से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, जिले के विद्यार्थियों की पहली पसंद इस बार भी राजकीय पीजी कॉलेज और राजकीय महिला कॉलेज बने हुए हैं। राजकीय पीजी कॉलेज में विभिन्न 13 पाठ्यक्रमों के लिए अब तक 1727 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से करीब 700 आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जा चुका है।
बीए आर्ट्स में निर्धारित 600 सीटों के मुकाबले 882 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे यह सबसे अधिक मांग वाला पाठ्यक्रम बन गया है। वहीं बीसीए में 120 सीटों पर 251, बीबीए में 40 सीटों पर 105 और बीएससी लाइफ साइंस में 170 सीटों पर 185 आवेदन आए हैं। बीकॉम की 220 सीटों के लिए 191 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा बीए ज्योग्राफी, बीएससी कैमिस्ट्री, बीएससी मैथ और बीएससी फिजिक्स में भी सीटों की तुलना में अच्छी संख्या में आवेदन पहुंचे हैं।
25 जून को फिर खुलेगा प्रवेश पोर्टल
उच्चतर शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार, 25 जून को प्रवेश पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इस दौरान विद्यार्थी नए आवेदन करने के साथ-साथ पहले से किए गए आवेदन में संशोधन भी कर सकेंगे। 26 जून से दो जुलाई तक रिक्त सीटों पर 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिले दिए जाएंगे। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर तीन जुलाई से 10 जुलाई तक प्रतिदिन अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।
वर्जन
फिलहाल आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समयानुसार पूरी हो चुकी है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से किसी तरह का संशोधन या तिथि विस्तार किया जाता है तो विद्यार्थियों को तत्काल इसकी जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी। -डॉ. सत्यवान मलिक प्राचार्य पीजी कॉलेज जींद।