{"_id":"660da8bf595d05cf17034594","slug":"app-launched-to-make-election-process-transparent-jind-news-c-199-1-sroh1006-115231-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के लिए एप लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के लिए एप लॉन्च
Thu, 04 Apr 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में नागरिकों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए छह मोबाइल एप लॉन्च किए हैं। इन एप के जरिए एक क्लिक पर वोट करना, आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत समेत कई काम होंगे। उम्मीदवारों के नामांकन पत्र देखने सहित अन्य कार्य किए जा सकते हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम एप लॉन्च किया गया है।
चुनाव में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने तकनीकी युग में मतदाता के अनुकूल कदम उठाए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण है। निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया में नागरिकों की पूर्ण भागीदारी आवश्यक है। वोट बनवाने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप काफी कारगर है। इसके माध्यम से 18 वर्ष पूरा कर चुके युवा घर बैठे वोट के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए सुविधा एप लॉन्च किया गया है। इसके माध्यम से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार चुनाव की गतिविधियों के लिए एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में चुनाव प्रक्रिया को डिजिटल बनाने का महत्वपूर्ण कार्य भी चुनाव आयोग ने किया है।
संपूर्ण चुनाव गतिविधियों के लिए कई एप बनाए गए हैं, जिनमें से लगभग पांच एप मतदाताओं और नागरिकों के लिए हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग की ओर से विभिन्न चुनाव टीमों के लिए एप लॉन्च किए गए हैं।
विज्ञापन
एप से करें आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत नागरिक सी विजिल एप की मदद से कर सकते हैं। इसमें फोटो, वीडियो और ऑडियो अपलोड करके शिकायत दर्ज करने की सुविधा है। शिकायत मिलने के 100 मिनट के अंदर उसका निष्तारण किया जाता है। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए यह एक महत्वपूर्ण एप है। इसके अलावा नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) एप के जरिए आम नागरिक उम्मीदवार के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस एप में उम्मीदवार की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर को दिया गया नामांकन पत्र अपलोड किया जाता है, जिसे कोई भी आम नागरिक अपने मोबाइल पर देख सकता है। इस एप के जरिए उम्मीदवार के आपराधिक रिकॉर्ड, संपत्ति और शिक्षा समेत अन्य जानकारी हासिल की जा सकती है।
दिव्यांगों के लिए सक्षम एप
एबल एप विशेष योग्य नागरिकों की सुविधा के लिए है। इसके जरिए दिव्यांग पंजीकरण और संशोधन करा सकते हैं। इसके तहत व्हीलचेयर के लिए आवेदन के साथ मतदाता सूची में नाम ढूढ़ सकते हैं। बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार इस एप के माध्यम से चुनाव की गतिविधियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार एप पर लॉग इन करने के बाद शपथ पत्र, प्रस्ताव की जानकारी और नामांकन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सुविधा उम्मीदवार एप उम्मीदवारों को उनके नामांकन और चुनाव अभियान से संबंधित आवश्यक अनुमति की स्थिति की जांच करने की सुविधा प्रदान करता है।
मतदान प्रतिशत एप से देखें वोटिंग प्रतिशत
इस एप के जरिए आम लोग वोटिंग वाले दिन वोटिंग प्रतिशत देख सकते हैं। इस बार 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य रखते हुए आयोग स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जनता को मतदान के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इस एप के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़े, नाम, पता संशोधित करें, नाम हटाएं, मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करें, मतदाता सूची में नाम ढूढ़ें, मतदान केंद्र विवरण डाउनलोड करें, ई-एपिक कार्ड। इससे कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपना वोटर आईडी प्राप्त कर सकता है।