फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anshika Malik won gold in the 38th National Game Football Competition

Jind News: 38वीं नेशनल गेम फुटबाल प्रतियोगिता में अंशिका मलिक ने जीता स्वर्ण

Tue, 11 Feb 2025 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Anshika Malik won gold in the 38th National Game Football Competition
10जेएनडी03: विजेता ​खिलाड़ी अं​शिका मलिक को सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉ. पूनम मोर व अन्य।
जींद। हिंदू कन्या कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने बताया कि कॉलेज की छात्रा अंशिका मलिक ने 38वीं नेशनल गेम फुटबाॅल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 29 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में हुई। सोमवार को कॉलेज ने अंशिका मलिक का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया व उसे बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कॉलेज खेलों के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर भाग ले रहा है। कॉलेज के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करते रहते हैं। इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षा विभाग इंचार्ज डॉ. नीलम रानी, शारीरिक शिक्षा प्राध्यापिका मीना मलिक ने कहा कि यह कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि है और यह अंशिका की कड़ी मेहनत व समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रधान डॉ. अंशुल सिंगला ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पहले भी अंशिका मलिक ने कई पदक जीते हैं। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा, सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकारी दलबीर, फुटबॉल कोच अनिल, फुटबॉल सेक्रेटरी आनंद, सुरेंद्र प्रधान व जसबीर काजल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed