{"_id":"65fb33ab32af9fe3200b9f64","slug":"another-farmer-started-fast-unto-death-as-soon-as-he-went-to-jail-jind-news-c-199-1-sroh1007-114680-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जेल जाते ही एक और किसान ने शुरू किया आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जेल जाते ही एक और किसान ने शुरू किया आमरण अनशन
Thu, 21 Mar 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिला कारागार में अब दो युवा किसान नेताओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। तीन दिन पहले अक्षय नरवाल ने आमरण अनशन शुरू किया था। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए अनीश खटकड़ ने भी जेल में जाते ही अनशन शुरू कर दिया। अनीश खटकड़ को भी अक्षय नरवाल वाले मामले की जांच में जोड़ते हुए गिरफ्तार किया है।
13 फरवरी को दातासिंह वाला बॉर्डर पर अक्षय नरवाल समेत चार किसानों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद अक्षय नरवाल को गिरफ्तार कर लिया था। अक्षय नरवाल की रिहाई की मांग को लेकर 7 मार्च को किसानों ने जींद में धरना दिया था। पुलिस ने आश्वासन दिया था कि अक्षय नरवाल की जमानत हो गई है, लेकिन हुई नहीं। अब तीन दिन पहले अक्षय नरवाल ने जेल में अनशन शुरू कर दिया। इसी मामले में जोड़ते हुए खटकड़ टोल कमेटी सदस्य अनीश खटकड़ को भी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अनीश खटकड़ ने भी अब जेल में अनशन शुरू कर दिया है। जेल अधीक्षक संजीव बुधवार ने बताया कि दोनों किसानों ने अनशन रखने का फैसला लिया है।